IPL 2026 Auction: मिनी ऑक्शन का संचालन करने वाली मल्लिका सागर कौन? जानिए उनके बारे में दिलचस्प

IPL 2026 Mini Auction Auctioner: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए आज दोपहर ढाई बजे अबू धाबी के एतिहाद एरीना में मिनी ऑक्शन शुरू होने वाला है. आईपीएल की शुरुआत में ऑक्शन करवाने की जिम्मेदारी रिचर्ड मैडले के हाथों में होती थी. उसके बाद ह्यूग एडमेड्स आए और उसके बाद चारु शर्मा ने भी ये जिम्मेदारी उठाई, लेकिन साल 2024 से मल्लिका सागर ऑक्शन करवा रही हैं. इस बार भी आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में 369 खिलाड़ियों की नीलामी करवाने की जिम्मेदारी मल्लिका सागर के ही पास है. 

मल्लिका कैसे बनी महिला नीलामीकर्ता?

आईपीएल नीलामी का एक अहम हिस्सा मल्लिका सागर बन गई हैं, लेकिन उनके इस मुकाम तक पहुंचने के पीछे एक अनोखी और ऐतिहासिक यात्रा है. साल 1975 में मुंबई में जन्मीं मल्लिका ने एक ऐसे फील्ड में अपना करियर बनाया है, जो दो अलग-अलग दुनियाओं को जोड़ता है. जैसे:- फाइन आर्ट और बड़े खेल आयोजनों की नीलामी.

मल्लिका एक कारोबारी परिवार से ताल्लुकात रखती हैं और उनकी नीलामी में दिलचस्पी एक किताब से शुरू हुई थी, जिसमें एक महिला नीलामीकर्ता मुख्य किरदार थी. मल्लिका सागर ने फिलाडेल्फिया के ब्रिन मॉर कॉलेज से आर्ट हिस्ट्री में डिग्री हासिल की. सिर्फ 26 साल की उम्र में मल्लिका न्यूयॉर्क में क्रिस्टीज की पहली भारतीय महिला नीलामीकर्ता बनीं और यही एक बड़ी उपलब्धि थी जिसने उन्हें दुनिया भर के नीलामी बाजार में पहचान दिलाई.

पहली भारतीय महिला नीलामीकर्ता हैं मल्लिका 

साल 2021 में मल्लिका सागर ने प्रो कबड्डी लीग में पहली महिला नीलामीकर्ता बनकर एक और बड़ा मुकाम हासिल किया. इसके दो साल बाद उन्हें पहली बार महिला प्रीमियर लीग की नीलामी कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई. उन्होंने आईपीएल 2024 की मिनी ऑक्शन और सऊदी अरब के जेद्दाह में हुई आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन का भी संचालन किया. वहीं, पिछले महीने हुई महिला प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन में भी मल्लिका सागर ही ऑक्शनर थीं.

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *