अगले हफ्ते इन स्टॉक्स पर टिकी रहेंगी निवेशकों की नजरें, लिस्ट में SpiceJet से लेकर BEL तक शामिल

Stocks in focus next week: 27 फरवरी, शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई. इस दौरान सेंसेक्स और निफ्ट दोनों प्रमुख सूचकांक लाल निशान में बंद हुए. एक तरफ जहां BSE सेंसेक्स 961.42 अंक गिरकर 81287.19 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी भी 317 अंक टूटकर 25178.65 के लेवल पर बंद हुआ. इस दौरान HCL Tech, Infosys, Trent जैसे शेयरों ने बढ़त हासिल की. जबकि Sun Pharma, HDFC Bank, M&M, Bharti Airtel के शेयरों में गिरावट देखी गई. शेयर बाजार के इस कमजोर प्रदर्शन का असर कुछ ऐसा रहा कि एक ही दिन में निवेशकों के करीब 5.5 लाख करोड़ रुपये डूब गए. अब निवेशकों की नजर अगले ट्रेडिंग सेशन पर है. आइए देखते हैं कि अगले हफ्ते किन-किन कंपनियों के शेयर फोकस में रहने वाले हैं:- 

BSE की डेटा से पता चला है कि SBI लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, एल्टियस टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट, इंजीनियर्स इंडिया, हेल्थकेयर ग्लोबल एंटरप्राइजेज, एक्यलॉन नेक्सस, जॉन कॉकरिल इंडिया, सिल्वर टच टेक्नोलॉजीज और LKP फाइनेंस उन स्टॉक्स में से हैं, जो अगले हफ्ते फोकस में रहेंगे. 

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL)- सरकारी डिफेंस कंपनी ने 27 फरवरी को हुई बोर्ड मीटिंग के बाद फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए हर इक्विटी शेयर पर 1.95 रुपये का इंटरिम डिविडेंड का ऐलान किया है. 

LKP Finance- कंपनी ने 4:1 के रेशियो में बोनस शेयर का ऐलान किया है. इसके लिए एक्स-डेट 6 मार्च है. 

SpiceJet- सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को स्पाइसजेट की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें दिल्ली हाई कोर्ट के 19 जनवरी के आदेश को चुनौती देने की मांग की गई थी. हाई कोर्ट ने एयरलाइन को 144.51 करोड़ रुपये जमा करने का निर्देश दिया है. 

Silver Touch Technologies- कंपनी ने 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर और 1:5 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिटका ऐलान किया है. यानी कि कंपनी अपने शेयर की फेस वैल्यू को 10 रुपये से घटाकर 2 रुपये करने जा रही है. दोनों 6 मार्च को होने वाले हैं. 

HG Infra Engineering- इस बड़ी इंफ्रा कंपनी को ओडिशा में एक बड़े रोड इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के लिए NHAI से LoA मिला है, जिसकी कीमत 1,582.11 करोड़ रुपये है. 

Fino Payments Bank- CEO की गिरफ्तारी के बाद और नए अंतरिम प्रमुख की नियुक्ति के चलते फिनो पेमेंट बैंक के शेयर इन दिनों चर्चा में है. 

Brigade Enterprises- रियल्टी फर्म ब्रिगेड ग्रुप ने चेन्नई के वेलाचेरी रोड पर 5.19 एकड़ की जमीन पर बने नए रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट ‘ब्रिगेड स्टेलारिस’ के लॉन्च की घोषणा की है. इससे इसके स्टॉक में हलचल देखने को मिल सकती है. 

SBI Cards and Payment Services- कंपनी के बोर्ड की मीटिंग 5 मार्च को होनी है. अगर डिविडेंड को मंजूरी मिल जाती है, तो कंपनी ने पेमेंट के लिए रिकॉर्ड डेट 11 मार्च, 2026 तय की है. इसके साथ ही कंपनी ने अपने कंज्यूमर रिवॉर्ड पॉइंट्स फ्रेमवर्क को भी बदला है, जिसे 1 अप्रैल, 2026 से लागू किया जाना है.

Paras Defence- पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज ने 27 फरवरी को एक नई सब्सिडियरी पारस सेमीकंडक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड को अपने में शामिल करके अपने बिजनेस का दायरा बढ़ाया है. कंपनी के पास नई एंटिटी में 70 परसेंट का मालिकाना हक है.

Lemon Tree Hotels- कंपनी ने ‘कीज प्राइमा’ ब्रांड के तहत अकोला में 55 कमरों वाली प्रॉपर्टी के लिए लाइसेंस एग्रीमेंट साइन करके महाराष्ट्र में अपनी मौजूदगी बढ़ाई है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

अमेरिका के 126 परसेंट टैरिफ से बेअसर यह एनर्जी कंपनी, ब्रोकरेज ने कहा- 1500 रुपये से ज्यादा उछलेगा भाव

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *