फूल गोभी में छिपे कीड़े? रसोइयों का बताया आसान तरीका, मिनटों में होगी साफ

Last Updated:

सर्दियों में फूल गोभी की सब्जी, पराठे और पकौड़े लगभग हर घर में पसंद किए जाते हैं, लेकिन गोभी की सबसे बड़ी परेशानी इसके अंदर छिपे छोटे-छोटे कीड़े होते हैं, जो दिखते भी नहीं हैं. अगर इन्हें ठीक तरह से साफ न किया जाए तो यह सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं. इसलिए गोभी को पकाने से पहले सही तरीके से साफ करना बेहद जरूरी है.

सर्दियों में बाजार हरी सब्जियों से भर जाता है, लेकिन इन सबमें फूल गोभी का स्वाद सबसे अलग होता है. आलू-गोभी की सब्जी हो या गोभी के पराठे—बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी की पसंद रहती है. हालांकि, गोभी की सबसे बड़ी परेशानी उसके अंदर छिपे छोटे-छोटे कीड़े हैं, जो साफ दिखाई भी नहीं देते. ऐसे में इसे सही तरीके से साफ न किया जाए तो ये कीड़े सेहत के लिए गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं.

सर्दियों मे खा रहे है गोभी की सब्जी, ध्यान रखे छोटे छोटे कीड़े को कैसे निकाले जाने उपाय 

एक्सपर्ट रसोइयों के अनुसार फूल गोभी को कीड़ों से पूरी तरह साफ करने का सबसे आसान और भरोसेमंद तरीका नमक और हल्दी का इस्तेमाल है. इसके लिए एक लीटर पानी गरम करें और उसमें हल्दी व नमक डालकर उबाल आने दें. अब गोभी के टुकड़ों को इस गरम पानी में 10–15 मिनट के लिए भिगो दें. नमक और हल्दी के मिश्रण से कीड़े जल्दी मर जाते हैं और अंदर छिपी सारी गंदगी बाहर निकल आती है. इसके बाद गोभी को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें, ताकि यह पूरी तरह सुरक्षित और खाने लायक हो जाए.

सर्दियों मे खा रहे है गोभी की सब्जी, ध्यान रखे छोटे छोटे कीड़े को कैसे निकाले जाने उपाय 

गोभी को पकाने से पहले उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर गर्म पानी में हल्का उबाल लेना चाहिए. गरम पानी में उबालने से गोभी के अंदर छिपे कीड़े, कीटाणु और बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं. इससे न केवल सब्जी और पराठों का स्वाद बढ़ जाता है, बल्कि इसे खाने से संक्रमण और बीमारियों का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है.

सर्दियों मे खा रहे है गोभी की सब्जी, ध्यान रखे छोटे छोटे कीड़े को कैसे निकाले जाने उपाय 

फूल गोभी पकाने के कई तरीके होते हैं. कुछ लोग केवल गोभी की कटिंग करके सब्जी या पराठा सीधे बना लेते हैं, लेकिन यह तरीका गलत होता है क्योंकि गोभी के फूल में अंदर छोटे-छोटे कीड़े छिपे रहते हैं, जो दिखाई नहीं देते. इसके लिए सबसे आसान तरीका है कि घरों में नींबू पानी को गर्म करके उसमें गोभी डाल दें. इससे कीड़े और हानिकारक जीव आसानी से बाहर निकल जाते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

फूल गोभी में छिपे कीड़े? रसोइयों का बताया आसान तरीका, मिनटों में होगी साफ

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *