Last Updated:
इंदौर से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मासूम बेटे की पिता की आंखों के सामने मौत हो गई. मासूम जिंदा कार में जल गया. अभी तक आग लगने का कारण नहीं पता चल पाया है और पुलिस जांच में जुटी हुई है.
मासूम की कार में जिंदा जलने से हुई मौत
रिपोर्ट-मिथिलेश गुप्ता
Indore News: इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां खड़ी कार में अचानक आग लगने से 3 साल 6 माह के मासूम की मौत हो गई. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि जब तक उसे बुझाया गया, तब मासूम ने जिंदगी का साथ छोड़ दिया. पुलिस ने मर्ग कायम करके मामला दर्ज कर लिया है.
घटना 20 मार्च 2026 को सुबह करीब 11 बजे इंदौर-खंडवा रोड स्थित बाबरीवाल के ढाबे के पास की है. जानकारी के मुताबिक 28 मार्च को धीरज चौहान की DJ गाड़ी खराब होने पर उसने संजय भायडीया को मदद के लिए बुलाया था. संजय अपने बेटे चिराग के साथ स्विफ्ट डिजायर कारसे मौके पर पहुंचे. गाड़ी का नंबर (DL 8 CAD 3786) था.
संजय भायडीया ने अपनी कार DJ वाहन से करीब 40-50 फीट आगे खड़ी की. इसके बाद मनीष खैर, गोलू, रोशन और विकास के साथ DJ गाड़ी सुधारने में लग गए. इस दौरान मासूम चिराग कार के अंदर ही खेल रहा था.
अचानक कार में लग गई आग
इसी बीच अचानक कार में आग लग गई. मौके पर मौजूद लोगों ने राहगीरों और ढाबा संचालक की मदद से कार के शीशे तोड़े और आग बुझाने का प्रयास किया. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि जल्दी ही उसने पूरी कार को अपनी जद में ले लिया. बाद में पानी और अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और मासूम चिराग बुरी तरह झुलस चुका था.
मासूम के पिता का हुआ बुरा हाल
घटना के बाद चिराग को महू अस्पताल ले जाया गया,जहां पोस्टमार्टम किया गया. मासूम की मौत के बाद पिता का बुरा हाल है. उसकी आंखों के सामने ही बच्चे को अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी हुई है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
.