Last Updated:
इनफिनिक्स GT 50 Pro जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है. इसमें गेमिंग के लिए शोल्डर ट्रिगर, लिक्विड कूलिंग सिस्टम, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और दमदार डिजाइन मिलने की उम्मीद है….
बजट में गेमिंग का नया किंग! Infinix GT 50 Pro लॉन्च से पहले ही हुआ वायरल. फोटो: Gizmochina
इनफिनिक्स GT 50 प्रो को लेकर नई लीक सामने आई है, जिससे पता चलता है कि यह फोन खासतौर पर गेमिंग यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा हे. कंपनी इस बार डिजाइन और परफॉर्मेंस दोनों में बड़ा अपग्रेड देने की तैयारी कर रही है. हाल ही में BIS सर्टिफिकेशन में दिखने के बाद इसके भारत में जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है.
डिजाइन की बात करें तो यह फोन पहले की तरह ‘हाइपरकार-इंस्पायर्ड’ लुक के साथ आ सकता है, लेकिन इस बार इसमें केव्लर जैसी टेक्सचर और शार्प लाइन्स दी जा सकती हैं. खास बात यह है कि इसमें एक ट्रांसपेरेंट ‘पाइपलाइन विंडो’ देखने को मिल सकती है, जिससे अंदर का कूलिंग सिस्टम दिखाई देगा. इससे फोन का लुक काफी यूनिक और प्रीमियम लगेगा.
गेमिंग एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें ड्यूल-प्रेशर शोल्डर ट्रिगर्स दिए जा सकते हैं. ये ट्रिगर्स अलग-अलग दबाव को पहचान सकते हैं और स्लाइड जेस्चर भी सपोर्ट करेंगे. यानी एक ही फिंगर से कई एक्शन कंट्रोल किए जा सकेंगे. रिपोर्ट के मुताबिक ये ट्रिगर्स 3 मिलियन से ज्यादा प्रेस को झेल सकते हैं और 20ms से कम रिस्पॉन्स टाइम देंगे.
हीट नहीं होगा फोन
फोन में ओवरहीटिंग से बचाने के लिए माइक्रो-पंप लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया जा सकता है, जो लंबे गेमिंग सेशन में भी फोन को ठंडा रखेगा. यह सिस्टम फोन के अंदर हीट पैदा करने वाले हिस्सों को कवर करेगा, जिससे परफॉर्मेंस स्टेबल बनी रहेगी.
इसके अलावा MagCharge 2.0 नाम का मैग्नेटिक एक्सेसरी भी मिल सकता है, जो गेम खेलते समय फोन को चार्ज करेगा और हीट कम करेगा. इसमें 15W वायरलेस चार्जिंग और 12W कूलिंग सपोर्ट मिलने की बात कही जा रही है.
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.78 इंच का 144Hz AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 8400 Ultimate प्रोसेसर, 50MP कैमरा और 5000mAh के आसपास बैटरी मिलने की उम्मीद है. यह फोन उन यूजर्स के लिए शानदार ऑप्शन बन सकता है जो कम कीमत में एक पावरफुल गेमिंग स्मार्टफोन चाहते हैं.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
.