इंदौर स्वच्छता में नंबर वन, फिर भी ऐसी घटना हुई, हाईकोर्ट ने अफसरों को लगाई फटकार

Last Updated:

Indore Water Contamination: इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हुई मौतों के मामले में हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है. 3 याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई के दौरान कोर्ट ने अफसरों को फटकार लगाते हुए कहा कि इस घटना ने देशभर में इंदौर की छवि को खराब किया है है. स्वच्छता में नंबर वन माने जाने वाले शहर में ऐसी लापरवाही हैरान करने वाली है.

भागीरथपुरा केस पर हाईकोर्ट सख्त.

मिथिलेश गुप्ता/इंदौर. इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से हुई मौतों के मामले में आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने साफ कहा कि इस घटना से शहर की छवि को देशभर में नुकसान पहुंचा है. हाईकोर्ट ने अफसरों को फटकार लगाते हुए कहा कि इंदौर स्वच्छता में नंबर वन है, फिर भी हुई इस तरह की घटना हुई. अब कोर्ट तय करेगा कि ये क्रिमिनल लाइविलीटी है या सिविल लाइविलीटी.

याचिकाकर्ता और हाई कोर्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष रितेश ईरानी ने बताया कि इंदौर हाई कोर्ट में भागीरथपुरा में गंदे पानी के कारण हुई मौत और बीमार को लेकर तकरीबन 3 याचिाकाएं लगी थीं, जिस पर इंदौर हाई कोर्ट में एक साथ सुनवाई हुई. सुनवाई के बाद कोर्ट ने इस मामले में 15 जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मध्य प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव को कोर्ट के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश दिए.

संबंधित विभागों को फटकार लगाई
रितेश ईरानी ने बताया कि हाईकोर्ट ने नगर निगम और जिला प्रशासन की ओर से जो मृतकों की संख्या को लेकर स्टेटस रिपोर्ट कोर्ट के समक्ष पेश की थी, उस पर संबंधित विभागों को फटकार लगाई है. साथ ही पूरे घटनाक्रम को कोर्ट ने काफी गंभीर बताया. कोर्ट ने इंदौर जैसे स्वच्छ शहर में इस तरह की घटना पर भी आश्चर्य व्यक्त किया. हाई कोर्ट ने अफसरों से बोला कि सबको स्वच्छ पानी उचित इलाज मिले उसका ख्याल रखा जाए.

इंदौर में डायरिया के मरीज बढ़ रहे
इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से लोगों के बीमार होने का सिलसिला थम नहीं था. अब उल्टी-दस्त के 38 नए मरीज सामने आए हैं. इस मामले में अब तक सात लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है, जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतकों की संख्या 17 है. फिलहाल 110 मरीजों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है, जिनमें से 15 मरीज आईसीयू में भर्ती हैं.

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…

About the Author

Dallu Slathia

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें

homemadhya-pradesh

इंदौर स्वच्छता में नंबर वन, फिर भी ये घटना हुई… हाईकोर्ट ने लगाई फटकार

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *