Indore News: बंगाल से बेटे का फोन, इंदौर में मां ने मचा दी सनसनी, पुलिस भी दंग

Last Updated:

Indore Crime News: इंदौर के मल्हारगंज इलाके में पश्चिम बंगाल निवासी 50 वर्षीय सुमित्रा दास ने कथित तौर पर जहर खाकर जान दे दी. वह 20 दिन पहले अपनी बेटी आयशा और दामाद शफिकुल के घर आई थीं. रविवार रात उन्होंने बेटे से फोन पर बात की. बातचीत के बाद वह किराना लेने निकलीं. कुछ देर बाद लौटीं तो हालत अचानक खराब हो गई.

ख़बरें फटाफट

इंदौर पुलिस को पोस्‍ट मार्टम रिपोर्ट का इंतजार है.

इंदौर. मल्हारगंज इलाके में एक महिला की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. पश्चिम बंगाल की रहने वाली 50 वर्षीय सुमित्रा दास ने कथित तौर पर जहर खाकर अपनी जान दे दी. वह करीब 20 दिन पहले अपनी बेटी आयशा और दामाद शफिकुल के घर आई थीं. पुलिस के अनुसार, घटना रात करीब 9.30 बजे की है. सुमित्रा अपने बेटे से मोबाइल पर बातचीत कर रही थीं. कॉल खत्म होने के बाद उन्होंने बेटी को बताया कि वह किराने की दुकान से कुछ सामान लेकर आ रही हैं. वह लगभग 15 मिनट बाद लौटीं. लौटते ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी.

परिजन उन्हें तुरंत एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे. रास्ते में सुमित्रा ने स्वीकार किया कि उन्होंने जहर खाया है. इलाज शुरू होने से पहले ही उनकी मौत हो गई. डॉक्टरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. परिवार ने पुलिस को बताया कि सुमित्रा 10 दिन बाद पश्चिम बंगाल लौटने वाली थीं. लेकिन उनका टिकट कन्फर्म नहीं हो पा रहा था. इसी बात को लेकर वह कई दिनों से परेशान थीं. रविवार रात बेटे के साथ हुई बातचीत में भी कुछ जरूरी दस्तावेज़ों का जिक्र हुआ था. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि दस्तावेज या टिकट का तनाव ही आत्महत्या की वजह बना या कोई और भावनात्मक दबाव था.

“मर्ग दर्ज किया गया है. सभी संभावित कारणों की जांच की जा रही है.”
– मल्हारगंज पुलिस

सुमित्रा पिछले कुछ समय से मानसिक दबाव में थीं
सुमित्रा के दो बेटे हैं. एक बेटा साथ में पश्चिम बंगाल में रहता है. जबकि दूसरा बेटा
इंदौर में अलग रहता है. पुलिस ने दोनों बेटों को सूचना दी. परिवार ने कहा कि सुमित्रा पिछले कुछ समय से मानसिक दबाव में थीं, लेकिन उन्होंने इसे खुलकर कभी नहीं बताया. मल्हारगंज पुलिस ने मर्ग कायम किया है. पुलिस अब बेटे से हुई आखिरी बातचीत, मोबाइल कॉल डिटेल, जहर के स्रोत और दस्तावेज़ों की चर्चा की दिशा में जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी.

पोस्टमार्टम और कॉल डिटेल से खुलेगा राज 
पुलिस का कहना है कि यह मामला संवेदनशील है. परिवार से भी गहराई से बातचीत की जा रही है. शुरुआती जांच से संकेत मिलते हैं कि मानसिक तनाव ने बड़ी भूमिका निभाई होगी. लेकिन अंतिम कारण पोस्टमार्टम और कॉल डिटेल से ही सामने आएगा.

Sumit verma

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

बंगाल से बेटे का फोन, इंदौर में मां ने मचा दी सनसनी, पुलिस भी दंग

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *