Indore News: इंदौर के प्राइवेट अस्पताल में लाइट कटी तो ऑक्सीजन सप्लाई बंद, महिला मरीज की मौत

Last Updated:

Indore News: इंदौर के एक निजी अस्पताल में लाइट कटने पर ऑक्सीजन सप्लाई बंद होने का मामला सामने आया है. इस घटना में एक मरीज की मौत और…

इंदौर के प्राइवेट अस्पताल में लाइट कटी तो ऑक्सीजन सप्लाई बंद, महिला की मौतअस्पताल में मचा हाहाकार.

रिपोर्ट: मिथिलेश गुप्ता
इंदौर:
शहर के एक निजी अस्पताल में बिजली गुल होने से ऑक्सीजन सप्लाई ठप हो गई. इसकी वजह से एक महिला मरीज की मौत हो गई. यह घटना आरके अस्पताल में हुई, जहां भर्ती छाया जायसवाल को समय पर ऑक्सीजन नहीं मिल सका. परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीसीटीवी फुटेज छिपाने की कोशिश का दावा किया. पुलिस पर भी सहयोग न करने के आरोप लगे हैं.

परिजनों के अनुसार, अस्पताल में अचानक बिजली चली गई. बैकअप सिस्टम फेल होने से ऑक्सीजन प्लांट बंद हो गया, जिससे छाया जायसवाल की हालत बिगड़ गई. उनकी मौत हो गई. परिजनों का कहना है कि मौत के बाद भी अस्पताल कर्मी दवाइयां मंगवाते रहे, जो उनकी संवेदनहीनता को दर्शाता है. जब परिवार ने आपत्ति जताई, तो अस्पताल प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज दिखाने से इनकार कर दिया और उसे छिपाने की कोशिश की. इलाज की फाइलें भी गायब करने का प्रयास किया गया.

पुलिस भी नहीं सुन रही
परिजनों ने संयोगिता गंज थाने पर पहुंचकर हंगामा किया. उन्होंने पुलिस पर अस्पताल के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया, क्योंकि पुलिस ने अब तक सीसीटीवी फुटेज जब्त नहीं की है. एक परिजन ने बताया, “हमारी बेटी की मौत हो गई, लेकिन अस्पताल वाले सबूत मिटाने में लगे हैं. पुलिस भी हमारी सुन नहीं रही.” वहीं थाना प्रभारी ने कहा, जांच चल रही है और जल्द कार्रवाई की जाएगी.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

इंदौर के प्राइवेट अस्पताल में लाइट कटी तो ऑक्सीजन सप्लाई बंद, महिला की मौत

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *