प्रॉपर्टी कारोबारी पर गोली चलाने वाला गिरफ्तार – Indore News

प्रॉपर्टी कारोबारी पर गोली चलाने वाले एक बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया है। दो फरार हैं। आरोपियों ने मुख्य आरोपी सोनू राठौर के कहने पर हमला किया था। सोनू का प्रॉपर्टी कारोबारी से पैसोंे का लेनदेन का विवाद था। फिलहाल उसकी तलाश जारी है।

.

एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के अनुसार प्रॉपर्टी कारोबारी मनोज नागर पर गोली चलाने वाले आरोपी अमन राजपूत मांगलिया को पकड़ा है। विनय उर्फ सोनू राठौर पिता भूमि राज राठौर और युवराज उर्फ राज बच्चा पिता दिनेश सोनगरा दोनों निवासी तपेश्वरी बाग खजराना फरार हैं। अमन ने कबूला कि उसने सोनू राठौर के कहने पर युवराज उर्फ राज बच्चा के साथ वारदात की।

यह था घटनाक्रम

मनोज नागर ने पुलिस को बताया था कि वे साईं शृद्धा कॉलोनी से शाम 6.30 बजे ऑफिस बंद कर कार से निकले। महालक्ष्मीनगर मेला ग्राउंड से होकर घर जा रहे थे। तभी रास्ते से रॉन्ग साइड सफेद कार तेज रफ्तार में आई। मेरी गाड़ी में सामने से टक्कर मार दी।

उतरकर मैंने उसकी कार के कांच पर मुक्का मारा, तभी कार की दूसरी तरफ से एक लड़के ने आकर मेरी आंखों में मिर्च डाल दी। मैं आंख मलने लगा। तभी छोटी हाइट का एक लड़का हेलमेट पहने आया। उसने आते ही दो गोली मारी जो मेरे दाएं हाथ में लगी। तीसरी गोली बाएं हाथ पर लगी। मैं दौड़कर सनसिटी कॉलोनी के गेट में घुसा। तभी उस लड़के ने एक गोली मेरे पेट में मारी।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *