इंदौर की लड़की ने नौकरी छोड़ चलाया बिजनेस, 2BHK फ्लैट से की शुरुआत, 11 सालों में रेवेन्यू 300 करोड़ के पार

Last Updated:

Success Story: इंदौर की निधि यादव ने डेलॉयट की नौकरी छोड़कर 2BHK फ्लैट से अक्स क्लोथिंग बिजनेस शुरू किया. 11 सालों में कंपनी का रेवेन्यू 300 करोड़ रुपये पार कर गया. अक्स क्लोथिंग अब भारतीय महिलाओं में लोकप्रिय है.

Success Story: अगर किसी के भीतर जुनून और हिम्मत हो, तो वह किसी भी दिशा में अपनी पहचान बना सकता है. आंत्रप्रेन्योर निधि यादव की कहानी इस बात का खूबसूरत उदाहरण है. कभी डेलॉयट (Deloitte) में सॉफ्टवेयर इंजीनियर रहीं निधि आज अक्स क्लोथिंग (Aks Clothing) नाम की एक मशहूर एथनिक फैशन ब्रांड की संस्थापक और मालिक हैं. इस ब्रांड की कीमत अब 200 करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी जाती है. गुरुग्राम से शुरू हुआ यह सफर 2014 में महज 3.5 लाख रुपये की पूंजी और एक बड़े सपने के साथ शुरू हुआ था. सपना था हर भारतीय महिला के लिए फैशनेबल, लेकिन सस्ती एथनिक ड्रेस उपलब्ध कराना.

कुछ ही सालों में अक्स क्लोथिंग मिंत्रा, जैबॉन्ग (Jabong) और लाइमरोड (Limeroad) जैसे बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर हिट हो गया है. निधि ने जयपुर में तीन प्रोडक्शन यूनिट्स के साथ पार्टनरशिप की है, जिससे सप्लाई और क्वालिटी दोनों में सुधार हुआ. कंपनी को बाद में Yuvdhi Apparels Pvt. Ltd. के रूप में रजिस्टर किया गया. Tracxn के डेटा के अनुसार आज, इस कंपनी में संस्थापकों की हिस्सेदारी 80 फीसदी है (कुल नेटवर्थ 86.4 करोड़ रुपये), जबकि बाकी 20 फीसदी हिस्सेदारी निवेशकों की है (21.6 करोड़). कंपनी का FY24 में रेवेन्यू लगभग 300 करोड़ रुपये रहा और लक्ष्य इस वित्त वर्ष मतलब 25 तक 500 करोड़ रुपये का टारगेट है.

इटली में नौकरी छोड़ी, भारत में जमाया पांव

मध्य प्रदेश के इंदौर में जन्मी निधि यादव के माता-पिता (करण सिंह यादव और राजबाला यादव) दोनों वकील हैं. परिवार से मिले अनुशासन और आत्मविश्वास ने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद एक स्थिर और आकर्षक नौकरी चुनी, लेकिन जल्द ही समझ गईं कि उनकी असली रुचि तकनीक में नहीं, बल्कि फैशन की दुनिया में है. इटली में नौकरी का मौका छोड़कर उन्होंने भारत लौटने का फैसला किया, ताकि अपने परिवार के करीब रहते हुए अपने सपनों को साकार कर सकें.

फ्लोरेंस (इटली) के मशहूर पोलिमोडा फैशन स्कूल (Polimoda Fashion School) से पढ़ाई के बाद निधि ने भारतीय फैशन बाजार को नजदीक से समझा और अक्स क्लोथिंग की नींव रखी. उन्होंने ज़ारा (Zara) के फैशन मॉडल से प्रेरणा ली और हर 2 हफ्तों में नया कलेक्शन लाने के विचार पर काम किया. अब हर 15 दिनों में उनका नया कलेक्शन लॉन्च होता है. यही वजह है कि अक्स ने बहुत जल्दी भारतीय ई-कॉमर्स बाजार में अपनी पहचान बना ली.

2BHK फ्लैट से हुई थी शुरुआत

शुरुआत आसान नहीं थी. निधि ने गुरुग्राम के अपने 2BHK फ्लैट से बिजनेस शुरू किया था. इसी फ्लैट से वे खुद पैकेजिंग, इन्वेंटरी और ऑर्डर मैनेजमेंट करती थीं. उनके पति सतपाल यादव उस वक्त Jabong में ऑपरेशन्स मैनेजर थे. बिजनेस के शुरुआती चरण में उन्होंने पूरी मदद दी. दोनों पति-पत्नी अपनी छोटी बेटी के साथ बार-बार जयपुर जाते, ताकि कपड़े और मटीरियल खरीद सकें. बढ़ती मांग के चलते 2015 में उन्होंने एक बेसमेंट किराए पर लेकर प्रोडक्शन बढ़ा दिया.

मिंत्रा से 2.4 मिलियन डॉलर की सीरीज A फंडिंग मिलने के बाद भी निधि ने नए निवेश के बजाय खुद की मेहनत और मार्केट की समझ से ब्रांड को बढ़ाया. वह कहती हैं, “अगर आप खुद पर भरोसा करते हैं और सही दिशा में चलते हैं, तो कोई चीज़ असंभव नहीं.” आज अक्स क्लोथिंग भारत की महिलाओं के बीच भरोसे और स्टाइल का पर्याय बन चुका है.

Malkhan Singh

मलखान सिंह पिछले 17 वर्षों से ख़बरों और कॉन्टेंट की दुनिया में हैं. प्रिंट मीडिया से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई नामी संस्थानों का नाम प्रोफाइल में जुड़ा है. लगभग 4 साल से News18Hindi के साथ काम कर रहे …और पढ़ें

मलखान सिंह पिछले 17 वर्षों से ख़बरों और कॉन्टेंट की दुनिया में हैं. प्रिंट मीडिया से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई नामी संस्थानों का नाम प्रोफाइल में जुड़ा है. लगभग 4 साल से News18Hindi के साथ काम कर रहे … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

इंदौर की लड़की ने नौकरी छोड़ चलाया बिजनेस, 11 सालों में रेवेन्यू 300 करोड़ पार

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *