इंदौर में 10वीं की छात्रा ने किया सुसाइड: घर में फांसी लगाकर दी जान, रिजल्ट को लेकर थी परेशान; पुलिस जांच में जुटी – Indore News


इंदौर के प्रकाशचंद सेठी नगर में रहने वाली एक 17 साल की छात्रा का शव गुरुवार सुबह उसके घर के कमरे में मिला। सुबह परिजनों ने पंखे से लटका शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को एमवाय अस्पताल भेजा। छात्रा रिजल्ट खराब आने को लेकर डिप्रेशन में चल रही थी। विजय नगर पुलिस के मुताबिक, 17 वर्षीय छात्रा पलक, पुत्री जितेंद्र कश्यप, निवासी प्रकाशचंद सेठी नगर ने अपने घर में फांसी लगा ली। पुलिस के अनुसार, पलक का शव सुबह 6 बजे परिजनों ने देखा था। पलक के पिता वेल्डिंग का काम करते हैं। वहीं परिवार में दो बहनें और एक भाई है। पलक दूसरे नंबर की थी। पिता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि पलक ने दसवीं का प्राइवेट फॉर्म भरा था। इस दौरान उसके पेपर बिगड़ गए थे। यह बात उसने अपनी बहनों को बताई थी। पलक इस बात को लेकर डिप्रेशन में रहती थी। एक दिन पहले उसने बहन से कहा था कि उसका रिजल्ट आने वाला है। उसे डर था कि वह फेल हो जाएगी। पुलिस सुसाइड को पढ़ाई के तनाव के चलते ही देख रही है। मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। हालांकि पुलिस एक अन्य एंगल पर भी जांच कर रही है। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *