भारत का सबसे बड़ा AI Impact Summit 2026 आज से शुरू, जानिए कैसे मिलेगी फ्री एंट्री, ये है रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

Last Updated:

India AI Impact Summit 2026 भारत मंडपम नई दिल्ली में होगा, जिसमें सुंदर पिचाई, सैम ऑल्टमैन, मुकेश अंबानी और प्रधानमंत्री की भागीदारी रहेगी. 17-20 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन से एंट्री मिलेगी.

ख़बरें फटाफट

Zoom

AI Impact Summit 2026.

भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाया जा रहा है. India AI Impact Summit 2026 देश का अब तक का सबसे बड़ा एआई समिट माना जा रहा है, जहां दुनिया भर के टेक दिग्गज, स्टार्टअप्स, उद्योगपति और नीति-निर्माता एक मंच पर जुटेंगे. यह 5 दिवसीय आयोजन नई दिल्ली के प्रतिष्ठित भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है.

इस समिट में वैश्विक टेक लीडर्स जैसे सुंदर पिचाई (Google), सैम ऑल्टमैन (OpenAI) और उद्योगपति मुकेश अंबानी सहित कई बड़ी हस्तियों की भागीदारी चर्चा का केंद्र बनी हुई है. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा, जिसके कारण 16 फरवरी की एंट्री केवल आमंत्रित मेहमानों के लिए सीमित रहेगी. हालांकि, 17 से 20 फरवरी तक आम लोग भी रजिस्ट्रेशन के माध्यम से इसमें शामिल हो सकते हैं.

कैसे पाएं फ्री एंट्री?
अगर आप भी इस एआई समिट में हिस्सा लेना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:

  1. आधिकारिक पोर्टल पर जाएं और ‘Register Now’ पर क्लिक करें.
  2. अपनी कैटेगरी (जैसे Delegate) चुनें.
  3. सरकारी आईडी के अनुसार व्यक्तिगत जानकारी भरें.
  4. ईमेल पर आए OTP से वेरिफिकेशन पूरा करें.
  5. अपनी प्रोफेशनल डिटेल्स जैसे संगठन और पद दर्ज करें.
  6. 350x350px साइज की पासपोर्ट फोटो (सफेद बैकग्राउंड) अपलोड करें.
  7. अप्रूवल के बाद आपको ईमेल पर कन्फर्मेशन और QR कोड मिलेगा.

वेन्यू और टाइमिंग
India AI Impact Summit 2026 का मुख्य आयोजन भारत मंडपम, नई दिल्ली में होगा, जबकि कुछ विशेष पहलें सुषमा स्वराज भवन में आयोजित की जाएंगी. कार्यक्रम की शुरुआत रोज सुबह 9:30 बजे होगी और शाम 6:30 बजे तक सत्र चलेंगे.

यह समिट भारत की डिजिटल महत्वाकांक्षा और एआई इनोवेशन की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है. अगर आप टेक्नोलॉजी, स्टार्टअप या एआई के क्षेत्र में रुचि रखते हैं, तो यह इवेंट आपके लिए सुनहरा अवसर हो सकता है

About the Author

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *