भारत ने कच्चे तेल की आपूर्ति को लेकर एक अहम रणनीतिक कदम उठाया है। रूस पर बढ़ती अंतरराष्ट्रीय पाबंदियों और वैश्विक सप्लाई अनिश्चितताओं के बीच Indian Oil Corporation (IOC) ने crude oil sourcing को diversify करना शुरू किया है।
इसी कड़ी में IOC ने पहली बार Colombia से कच्चा तेल खरीदा है।
यह सौदा Colombia की सरकारी कंपनी Ecopetrol के साथ किए गए वैकल्पिक आपूर्ति समझौते के तहत हुआ है। IOC ने Castilla Grade के 20 लाख बैरल crude oil की खरीद की है, जिसकी डिलीवरी फरवरी के अंत तक संभावित है।
अब तक IOC की निर्भरता मुख्य रूप से रूस और मध्य पूर्व पर रही है।
Kpler के अनुसार, दिसंबर में भारत का रूसी तेल आयात घटकर 12 लाख बैरल प्रतिदिन रह सकता है। यह बदलाव भारत की energy security रणनीति को दर्शाता है।
.