भारत ने टी20 विश्व कप जीता: शाजापुर में आतिशबाजी और जयकारों के साथ मनाया जश्न – shajapur (MP) News


अहमदाबाद में खेले गए टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 255 रन का विशाल स्कोर बनाया। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित ओवरों में 159 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ भारत तीसरी बार टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन गया है, जो एक विश्व रिकॉर्ड है। फाइनल मैच में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने भारत को मजबूत शुरुआत दी। इसके बाद ईशान किशन और शिवम दुबे की आक्रामक बल्लेबाजी ने टीम को 255 रन के बड़े स्कोर तक पहुंचाया। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट लिए, जबकि अक्षर पटेल ने भी 3 विकेट लेकर न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी पर दबाव बनाया। बड़ी एलईडी स्क्रीन लोगों ने देखा मैच भारत की इस जीत का जश्न शाजापुर में भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। शहर के विभिन्न स्थानों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गईं, जहां क्रिकेट प्रेमियों ने मैच का सीधा प्रसारण देखा। भारत की जीत सुनिश्चित होते ही पूरे शहर में उत्सव का माहौल बन गया। दिन खेला रंग, शाम को चलाए पटाखे सुबह रंगपंचमी पर रंग-गुलाल उड़ाए गए थे, वहीं शाम को टीम इंडिया की जीत पर लोगों ने दीपावली जैसा जश्न मनाया। शहर के आजाद चौक, बस स्टैंड स्थित टेंशन चौराहा और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एलईडी स्क्रीन पर मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग और बच्चे एकत्र हुए। भारत के हर चौके, छक्के और विकेट पर दर्शकों ने तालियां बजाईं और जयकारे लगाए, जिससे उनका उत्साह स्पष्ट दिखा। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *