India Mens Hockey 2025-26 Pro League का फुल शेड्यूल, जानें समय, वेन्यू और अन्य जानकारी

भारतीय पुरुष हॉकी टीम 11 फरवरी को घरेलू मैदान पर बेल्जियम के खिलाफ अपने 2025-26 एफआईएच प्रो लीग अभियान की शुरुआत करेगी। हालांकि, बेल्जियम और अर्जेंटीना के खिलाफ भारत के घरेलू मैचों के स्थल की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मैच अगले सत्र के आखिरी सप्ताह में 23 और 26 जून को इंग्लैंड में खेले जाएंगे। पाकिस्तान प्रो लीग के लिए क्वालीफाइंग इवेंट, एफआईएच नेशंस कप के फाइनल में न्यूजीलैंड से हार गया था। हालांकि, ब्लैक स्टिक्स के हटने के बाद एफआईएच ने उपविजेता पाकिस्तान को लीग में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।  

वहीं पाकिस्तान प्रो लीग में डेब्यू करेगा और आयरलैंड की जगह खेलेगा। जिसे पिछले सत्र में 9 टीमों में अंतिम स्था पर रहने के बाद रेलीगेट कर दिया गया था। 

यहां देखें फुल शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)

11 फरवरी 2026– 19:30- बेल्जियम बनाम भारत (TBC)

12 फरवरी 2026–19:30-अर्जेंटीना बनाम भारत (TBC)

14 फरवरी 2026– 19:30- बेल्जियम बनाम भारत (TBC)

15 फरवरी 2026– 19:30- अर्जेंटीना बनाम भारत (TBC)

21 फरवरी 2026– 11:30- स्पेन बनाम भारत – तस्मानिया हॉकी सेंटर, होबार्ट (ऑस्ट्रेलिया)

22 फरवरी 2026– 10:30- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – तस्मानिया हॉकी सेंटर, होबार्ट (ऑस्ट्रेलिया)

24 फरवरी 2026- 10:30- भारत बनाम स्पेन – तस्मानिया हॉकी सेंटर, होबार्ट (एयूएस)

25 फरवरी 2026- 10:30- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – तस्मानिया हॉकी सेंटर, होबार्ट (ऑस्ट्रेलिया)

14 जून 2026– 19:30- भारत बनाम नीदरलैंड – हॉकी कोर्ट रॉटरडैम, रॉटरडैम (नीदरलैंड)

17 जून 2026– 23:00- जर्मनी बनाम भारत – हॉकी कोर्ट रॉटरडैम, रॉटरडैम (नीदरलैंड)

18 जून 2026– 23:00- भारत बनाम जर्मनी – हॉकी कोर्ट रॉटरडैम, रॉटरडैम (नीदरलैंड)

21 जून 2026– 17:30- भारत बनाम नीदरलैंड – हॉकी कोर्ट रॉटरडैम, रॉटरडैम (नीदरलैंड)

23 जून 2026– 19:00- भारत बनाम पाकिस्तान – ली वैली हॉकी एंड टेनिस सेंटर, लंदन (यूके)

26 जून 2026– 00:00- भारत बनाम इंग्लैंड – ली वैली हॉकी एंड टेनिस सेंटर, लंदन (यूके)

26 जून 2026–22:30- भारत बनाम पाकिस्तान – ली वैली हॉकी एंड टेनिस सेंटर, लंदन (यूके)

28 जून 2026– 20:30- भारत बनाम इंग्लैंड – ली वैली हॉकी एंड टेनिस सेंटर, लंदन (यूके)

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *