पाकिस्तान परस्त तुर्की को भारत ने दिया तगड़ा झटका, PM Modi का बड़ा फैसला

Last Updated:

Turkey और भारत के संबंधों में तब से खटास आई है जब से राष्ट्रपति एर्दोगन ने पाकिस्तान का साथ देते हुए अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर का राग अलापा है.

भारत ने तुर्की को दिया झटका

अंकारा: आतंकवाद को पालने वाले पाकिस्तान से भारत की दुश्मनी जग जाहिर है. इस दौरान कुछ देश ऐसे हैं जो पाकिस्तान के प्यार में अंधे हैं और आतंकवाद परस्ती का कलंक लगाकर भी सपोर्टर बन गए हैं. इसी लिस्ट में तुर्की का नाम भी आता है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन खुलकर शहबाज-मुनीर के सपोर्ट में आए थे. हद तब पार हो गई थी जब अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर एर्दोगन कश्मीर का मुद्दा उठाने लगे. भारत ने उन्हें जवाब तो पहले भी भेजा है लेकिन इस बार तगड़ा झटका दे डाला है.

दरअसल, भारत ने इस साल नई दिल्ली में तुर्की के राष्ट्रीय दिवस समारोह से दूरी बना ली है. पिछले साल जहां भारत की ओर से सचिव स्तर का प्रतिनिधि शामिल हुआ था, वहीं इस बार मोदी सरकार ने कोई भी आधिकारिक प्रतिनिधि नहीं भेजा है.

यह कदम भारत-तुर्किये संबंधों में बढ़ते तनाव को दर्शाता है, खासकर तुर्की द्वारा बार-बार कश्मीर मुद्दे पर भारत की आलोचना करने और पाकिस्तान का साथ देने का नतीजा है.

homeworld

पाकिस्तान परस्त तुर्की को भारत ने दिया तगड़ा झटका, PM Modi का बड़ा फैसला

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *