IND vs ENG Semifinal: सेमीफाइनल में मचेगा घमासान! इंग्लैंड के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं भारत

IND vs ENG Semifinal: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित होगा, जहां भारत की भिड़ंत दो बार की चैंपियन इंग्लैंड से होगी. इंग्लैंड की टीम ने इस टूर्नामेंट में कई मैचों में संघर्ष किया, लेकिन हर बार किसी न किसी खिलाड़ी ने आगे बढ़कर टीम को जीत दिलाई है. यही वजह है कि सेमीफाइनल में उन्हें हल्के में लेना भारत के लिए खतरनाक हो सकता है. इंग्लिश टीम में ऐसे कई मैच विनर मौजूद हैं, जो अकेले दम पर मुकाबले का रुख बदल सकते हैं.

1. विल जैक्स – सबसे बड़े गेमचेंजर

विल जैक्स इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों में रहे हैं. सात मैचों में लगभग 176 के स्ट्राइक रेट से 191 रन बनाकर उन्होंने मिडिल ऑर्डर को मजबूती दी है. इतना ही नहीं, गेंद से भी उन्होंने 7 विकेट झटके हैं. चार बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बन चुके जैक्स ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. उनका ऑलराउंड प्रदर्शन भारत के लिए सिरदर्द बन सकता है.

2. आदिल रशीद  – स्पिन का अनुभवी हथियार

आदिल रशीद का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड मजबूत रहा है. उन्होंने 18 मुकाबलों में गेंदबाजी करते हुए 14 भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई है. करीब 7.50 की इकॉनामी से वह इस टी20 वर्ल्ड कप में 11 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. मिडिल ओवरों में उनकी कसी हुई गेंदबाजी भारत की रन गति पर ब्रेक लगा सकती है.

3. सैम करन – दोनों विभागों में असरदार

सैम करन टी20 क्रिकेट में अपने ऑलराउंड खेल के लिए जाने जाते हैं. वह निचले क्रम में तेजी से रन बना सकते हैं और डेथ ओवरों में विकेट निकालने की क्षमता रखते हैं. आईपीएल में खेलने का अनुभव उन्हें भारतीय परिस्थितियों की अच्छी समझ देता है. भारत को सेमीफाइनल में करन को पूरी तरह रोकना होगा.

4. फिल साल्ट – पावरप्ले का तूफान

फिल साल्ट आक्रामक शुरुआत देने के लिए मशहूर हैं. इस टूर्नामेंट में उन्होंने सात मैचों में 125 रन बनाए हैं, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट और खेलने का अंदाज ही उन्हें खतरनाक बनाता है. अगर वह शुरुआती ओवरों में लय पकड़ लेते हैं तो भारत के गेंदबाजों पर दबाव बढ़ सकता है.

5. हैरी ब्रूक – कप्तान की जिम्मेदारी

कप्तान हैरी ब्रूक भी भारत के लिए एक चुनौती पेश कर सकते है. वह किसी भी परिस्थित में मैच का पासा पलट सकते हैं. सुपर-8 में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने शतक जड़कर टीम को मुश्किल हालात से निकाला था. वह स्पिन के खिलाफ भी सहज रहते हैं और स्वीप-रिवर्स स्वीप जैसे शॉट्स से गेंदबाजों की लय बिगाड़ देते हैं. बड़े मैचों में उनका आत्मविश्वास टीम को अतिरिक्त मजबूती देता है.

सेमीफाइनल में अगर भारत को फाइनल में जगह बनानी है, तो उसे इन इंग्लिश सितारों की रणनीति पहले से तैयार करनी होगी. मुकाबला रोमांचक होने वाला है और वानखेड़े में हाई-वोल्टेज क्रिकेट देखने को मिल सकता है.

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *