Last Updated:
India Vs England Women Cricket World Cup ODI Match: रविवार को महिला क्रिकेट के विश्वकप में महत्वपूर्ण मैच होना है. भारत और इंग्लैंड के बीच यह मैच इंदौर में होगा. जानें खास बातें…
Indore News: इंदौर के होलकर स्टेडियम में 19 अक्टूबर 2025 को होने वाले भारत और इंग्लैंड के बीच महिला वनडे विश्व कप मैच को लेकर शहर में जबरदस्त उत्साह है. इस हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए 18,000 से ज्यादा टिकट बुक हो चुके हैं. दोनों टीमें इंदौर पहुंच चुकी हैं. प्रैक्टिस सत्रों में जोर-शोर से तैयारियां कर रही हैं. प्रैक्टिस मैच देखने के लिए भी भारी संख्या में दर्शक स्टेडियम पहुंच रहे हैं.
मैच दोपहर 3:00 बजे शुरू होगा. दर्शकों को 12:30 बजे तक स्टेडियम पहुंचने की सलाह दी गई है. होलकर स्टेडियम की क्षमता 27,000 है. स्टेडियम में 8 गेट हैं, लेकिन उषा राजे, सतीश मल्होत्रा समेत तीन गेटों से ही एंट्री होगी. भीड़ बढ़ने पर अतिरिक्त गेट खोले जा सकते हैं. टिकट न मिलने वालों के लिए निराशाजनक खबर है, क्योंकि स्टेडियम की पूरी क्षमता भरने के कारण लास्ट-मिनट टिकटिंग का विकल्प उपलब्ध नहीं है.
मैच के पहले पहुंचे लोग
स्थानीय आयोजक रोहित पंडित ने बताया कि त्योहारी सीजन के बावजूद दर्शकों का उत्साह देखते ही बनता है. उन्होंने सलाह दी कि टिकट धारक समय से पहले स्टेडियम पहुंचें, क्योंकि ट्रैफिक की समस्या हो सकती है. बता दें कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में होगी, जबकि इंग्लैंड टीम की कप्तानी नैट साइवर-ब्रंट करेंगी.
बेहद अहम है ये मैच
यह मैच भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की दृष्टि से अहम है. भारत ने पहले श्रीलंका और पाकिस्तान को हराया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा. इंदौर में लंबे समय बाद कोई बड़ा अंतरराष्ट्रीय मैच हो रहा है. इससे पहले सितंबर 2023 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे मैच हुआ था. दर्शकों से अपील है कि वे समय पर स्टेडियम पहुंचकर इस रोमांचक मुकाबले का आनंद लें.
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें
.