दीर्घ प्राणायाम के फायदे
-दीर्घ प्राणायाम करने से आपकी उम्र लंबी हो सकती है. यह शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है. हर दिन इस सांस लेने वाले योगासन का अभ्यास करने से फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है. शरीर को सही से और भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन मिलती है. इससे न केवल शरीर तंदुरुस्त रहता है, बल्कि बुढ़ापा भी देरी से आता है.
-दीर्घ प्राणायाम करने से तनाव कम हो सकता है. इससे मन शांत होता है. दिमाग रिलैक्स होता है. जब हम गहराई से सांस लेते हैं, तो दिल की धड़कन सामान्य होती है. चिंता, चिड़चिड़ापन या बेचैनी दूर होती है.
-दीर्घ प्राणायाम दिमाग को स्थिर करता है. इससे ध्यान केंद्रित रहता है. पढ़ाई या काम में मन लगता है. एकाग्रता बढ़ाने और अनिद्रा से छुटकारा दिलाने में भी बहुत कारगर है.
दीर्घ प्राणायाम करने की विधि
दीर्घ प्राणायाम करने के लिए शांत जगह पर आसन बिछाकर पीठ के बल लेट जाएं. दोनों हाथों की हथेलियां पेट पर रखें. दोनों हाथों की बीच की उंगलियां नाभि के पास एक-दूसरे को छू रही हों. धीरे-धीरे सांस छोड़ें. पेट को ढीला छोड़ दें. सांस लेते हुए पेट को धीरे-धीरे फुलाएं. इस क्रिया को करीब 5 मिनट तक दोहराएं. सांस लेते वक्त ध्यान दें कि पहले सांस छाती में जाए, फिर पसलियों में और आखिर में पेट तक पहुंचे. सांस छोड़ते वक्त भी इसी क्रम का ध्यान रखें. सांस लेते वक्त कंधे ऊपर की ओर उठेंगे और छोड़ते वक्त नीचे आएंगे.