Last Updated:
कीवी एक ऐसा फल है जिसे सुपर फूड कहा जाता है. हरे रंग के गूदे और छोटे-छोटे काले बीजों से भरा की भी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है. इसमें विटामिन C विटामिन k विटामिन A पोटेशियम फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होते हैं. यही वजह है कि कीवी को रोजाना आहार में शामिल करने से शरीर के कई बीमारियां दूर होती हैं.
कीवी एक ऐसा फल है जिसे खाने से कई प्रकार के फायदे मिलते हैं. अगर आपका प्लेटलेट डाउन हो रहा है तो कीवी आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि इसे खाने से कई बीमारियां दूर हो जाती हैं. इसमें विटामिन C की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है.

कीवी में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखता है. यह कब्ज की समस्या को दूर करता है और पेट को साफ रखने में मदद करता है. साथ ही, इसमें एक्टिनिडीन नामक एंजाइम होता है, जो प्रोटीन को जल्दी पचाने में सहायक माना जाता है. इसे प्रतिदिन खाने से वायरस और अन्य संक्रमण जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है.

नियमित रूप से कीवी का सेवन करने से हृदय से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है. इसमें मौजूद पोटैशियम रक्तचाप को नियंत्रित करता है, जबकि एंटीऑक्सीडेंट खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाकर अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है. यह ब्लड क्लॉट बनने से भी बचाता है.

यदि कीवी का प्रतिदिन सेवन करते हैं तो इसमें मौजूद विटामिन C और विटामिन E त्वचा को ग्लोइंग बनाते हैं और झुर्रियों को कम करते हैं. इसके सेवन से कोलेजन का निर्माण होता है, जिससे त्वचा लंबे समय तक जवां बनी रहती है. साथ ही. यह बालों की जड़ों को मजबूत करने में भी मददगार होता है.

कीवी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, इसलिए यह ब्लड शुगर को अचानक बढ़ने से रोकता है. इसमें कैलोरी कम लेकिन पोषक तत्व ज्यादा होते हैं. साथ ही, इसमें ल्युटिन और जियाजैन्थिन नामक एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाते हैं और मोतियाबिंद या उम्र से जुड़ी आंखों की बीमारियों से बचाते हैं.

यदि आप शुगर के पेशेंट हैं तो यह आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि इसे खाने से शुगर लेवल संतुलित बना रहता है और ऊर्जा मिलती है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा कम करता है. साथ ही इसमें फोलिक एसिड होता है, जो गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत जरूरी है और भ्रूण के विकास में मदद करता है.

कीवी खाने का सही तरीका यह है कि इसे सुबह नाश्ते में या शाम को स्नैक के रूप में खाना सबसे अच्छा होता है. इसे सीधे काटकर खाया जा सकता है या सलाद, जूस और स्मूदी में शामिल किया जा सकता है. बेहतर परिणाम के लिए इसे छिलके सहित अच्छी तरह धोकर खाएं, क्योंकि छिलके में भी भरपूर फाइबर और पोषक तत्व होते हैं.