प्रदूषण को फेफड़े से खींच कर बाहर कर देती हैं ये चीजें, खाने में करें शामिल

Last Updated:

दिल्ली में लगातार प्रदूषण बढ़ता जा रहा है. एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 के करीब चल रहा है. ऐसे में इस प्रदूषण में सांस लेने का मतलब डॉक्टर मानते हैं कि एक दिन में 20 से 25 सिगरेट पीने जैसा है. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपके फेफड़े एकदम स्वस्थ हों तो खाने पीने में आज ही इन चीजों को शामिल कर लें. ये चीजें आपके फेफड़ों से प्रदूषण को बाहर खींच निकाल देगा.

प्रदूषण से बचने का एक उपाय सबसे बेस्ट माना जाता है और वो है आंवला जिसमें आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, एंटीऑक्सीडेंट जैसे तमाम पोषक तत्व होते हैं. अगर आप रोजाना एक आंवला खाते हैं, तो इससे आपकी सेहत में कई तरह के फायदे देखने को मिल सकते हैं. यह विटामिन सी से भरपूर होता है और एंटीऑक्सीडेंट्स होने की वजह से यह आपके फेफड़ों की सफाई कर देता है.

न्यूज

प्रदूषण से बचने के लिए आप सुबह-सुबह गर्म पानी भी पी सकते हैं. सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से शरीर के टॉक्सिक एलीमेंट्स बाहर निकलते हैं. इससे शरीर का तापमान बढ़ता है, जिससे पसीना आता है और डिटॉक्सिफिकेशन की प्रक्रिया तेज हो जाती है. इससे त्वचा पर निखार आता है. मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है. जिससे आप बीमारियों से लड़ने के लिए तैयार हो जाते हैं और नींबू और शहद मिलाकर सुबह गर्म पानी पीने से आपकी सांस नली को फायदा होता है और प्रदूषण की वजह से आपके फेफड़ों में अगर कहीं नुकसान हुआ है तो यह उसकी भी भरपाई करता है.

न्यूज

अपने फेफड़ों को स्वस्थ और मजबूत रखने के लिए खट्टे फल खाना बेहद जरूरी होता है. इसी के तहत इन दिनों सर्दी शुरू होते ही संतरा मार्केट में खूब बिक रहा है. इसमें विटामिन-सी होता है. यह शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है. इसको खाने से शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा बढ़ती है, जो सेल्स डैमेज से रोकने में मदद करते हैं. इससे आपके फेफड़ों को भी मजबूती मिलती है और फेफड़ों में जमा धुआं भी बाहर निकल जाता है.

न्यूज

यूं तो सभी ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं लेकिन प्रदूषण से बचने और इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने के साथ ही आपके फेफड़ों को स्वस्थ बनाने का काम एक ऐसा ड्राई फ्रूट्स करता है जिसे आप रोजाना खाना पसंद करते होंगे और उसका नाम है बादाम. इससे हड्डियां मजबूत होती हैं. यह त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद है, पाचन में सुधार करता है और शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है. बादाम में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन ई, मैग्नीशियम, कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं.

न्यूज

जायफल खाना यूं तो बहुत कम लोगों को पसंद होता है लेकिन यह आपको इन दिनों प्रदूषण की मार से बचा सकता है. यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, त्वचा की दिक्कतों में मदद कर सकता है और सांस से जुड़ी समस्याओं को भी कम कर सकता है. अगर किसी को टीबी जैसी गंभीर बीमारी होती है तो वो भी जायफल खाता है क्योंकि यह फेफड़ों को स्वस्थ करता है. फेफड़ों में जमा गंदगी को भी दूर करने का काम करता है.

न्यूज

फेफड़ों से प्रदूषण को बाहर निकालने का एकमात्र रामबाण उपाय यह भी है कि अगर आप भोजन से पहले ताजा अदरक को नींबू और सेंधा नमक के साथ चबाएं या सूखे अदरक (सोंठ) का चूर्ण दिन में दो बार गर्म पानी के साथ लें तो यह भी आपको प्रदूषण से बचा सकता है. उसके हानिकारक प्रभाव से बचा सकता है. सर्दी-खांसी में अदरक और शहद मिलाकर सेवन करने या अदरक की चाय में तुलसी, दालचीनी और लौंग डालकर पीएं. ऐसा करने से भी आपके फेफड़ों में प्रदूषण के हानिकारक कण नहीं टिकेंगे.

न्यूज

इन सब के अलावा अगर आपको लहसुन पसंद नहीं है तो आज से ही लहसुन खाना शुरू कर दीजिए क्योंकि लहसुन को हल्की आंच पर रखकर आप अगर इसे खाते हैं तो यह आपकी त्वचा में निखार देगा. आपको जल्दी बूढ़ा नहीं होने देगा और तो और यह आपके फेफड़ों को एकदम साफ और स्वस्थ कर देगा. यह आपके फेफड़ों को कमजोर नहीं होने देगा.

न्यूज

हल्दी को दूध में डालकर पीने के फायदे तो आपको पता ही होंगे इससे हड्डियां मजबूत होती है और सर्दी जुकाम खांसी ठीक होता है. कमजोरी दूर होती है और शरीर का दर्द भी दूर होता है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अगर आपको अपना इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत करना है और आप चाहते हैं कि आपके फेफड़ों में जो धुंआ, प्रदूषण या कण भरा हुआ है वो पूरी तरह से साफ हो जाए तो हल्दी का सेवन भी आप शुरू कर सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

प्रदूषण को फेफड़े से खींच कर बाहर कर देती हैं ये चीजें, खाने में करें शामिल

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *