Last Updated:
Jabalpur News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जबलपुर पहुंचे और कृषि मंथन 2026 कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने 13 करोड़ रुपये की लागत वाले नए भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया और कृषि क्षेत्र की न्यू तकनीक और परियोजनाओं का अवलोकन किया.
CM Mohan Yadav Jabalpur Visit: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज जबलपुर पहुंचे और जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कृषि मंथन 2026 कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शनी का अवलोकन किया और कृषि क्षेत्र में लेटेस्ट तकनीक और परियोजनाओं से जुड़ी जानकारी ली है. मुख्यमंत्री ने लगभग 13 करोड़ रुपये की लागत से बने नए प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया, जिसका नाम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी प्रशासनिक भवन रखा गया. इसके अलावा उन्होंने कई अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया. इनमें शामिल हैं:
- बोहानी में गन्ना अनुसंधान केंद्र का भवन (₹1.11 करोड़)
- बालाघाट में कौशल विकास केंद्र (₹1 करोड़)
- जबलपुर में स्वचालित तरल जैव उर्वरक उत्पादन केंद्र (₹1.26 करोड़)
- कृषि विकास विभाग की चार इकाइयां (₹4.92 करोड़)
प्राकृतिक खेती को बढ़ावा
कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तरीय कृषि विचार मंथन कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला में तकनीक, कौशल और बाजार को जोड़ने पर जोर दिया गया. मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए 1000 कृषि सखियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की भी शुरुआत की. इस कार्यक्रम में जवाहर चारा डिजिटल स्कैनर और कृषि अनुसंधान ट्रैकिंग एप का विमोचन किया गया. इसके साथ ही, केंद्र सरकार से वित्त पोषित 10 स्टार्टअप्स को ₹108 लाख की सहायता मंजूर की गई.
इसके अलावा, अलग-अलग योजनाओं के तहत किसानों और पशुपालकों को हितलाभ वितरित किए गए. इनमें डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के अंतर्गत ₹1.03 करोड़ से अधिक की सहायता भी शामिल है. कृषि मंथन 2026 को प्रदेश में कृषि इनोवेशन, टेक्नोलोजिकल अपग्रेडेशन और किसान सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
.