मंदसौर में 21 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन: उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने सड़क, स्कूल और आरोग्य मंदिर की दी सौगात – Mandsaur News

मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिपलिया कराड़िया में उपमुख्यमंत्री एवं वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के मंत्री जगदीश देवड़ा ने लगभग 21 करोड़ रुपये की लागत से किए गए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूम

.

सड़क और शिक्षा के कार्यों का लोकार्पण

उपमुख्यमंत्री ने 1 करोड़ 7 लाख रुपये की लागत से निर्मित पिपलिया कराड़िया से हाईस्कूल पहुंच मार्ग और 1 करोड़ 77 लाख रुपये की लागत से बने खण्डेरियामारू से नावनखेड़ी मार्ग का लोकार्पण किया। इसके साथ ही 6 करोड़ 90 लाख 97 हजार रुपये की लागत से निर्मित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सुरी तथा 1 करोड़ 99 लाख 90 हजार रुपये की लागत से बने शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पिपलिया कराड़िया का भी लोकार्पण किया गया।

ग्राम पाल्यामारु एवं लीलदा में 65-65 लाख रुपये की लागत से निर्मित दो आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया गया। वहीं 7 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित लिलदा से नाहरगढ़ पित्याखेड़ी मार्ग का भूमिपूजन भी किया गया, जिससे क्षेत्र में आवागमन और विकास को और मजबूती मिलेगी।

गांव आत्मनिर्भर होंगे तभी देश मजबूत बनेगा: देवड़ा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि गांवों के आत्मनिर्भर बनने से ही भारत आत्मनिर्भर बनेगा। उन्होंने ग्रामीणों से स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने, बच्चों और अभिभावकों को स्वच्छता अभियान से जोड़ने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

प्रदेश में हर क्षेत्र में हो रहा विकास

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पहले सड़कों की कमी के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी, लेकिन अब मल्हारगढ़ क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में सड़कों का तेजी से विकास हुआ है। उन्होंने बताया कि सिंचाई, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, भवन और बिजली जैसे सभी क्षेत्रों में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिससे प्रदेश निरंतर प्रगति की ओर बढ़ रहा है।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *