Last Updated:
Car shutdown problem in cold weather: क्या आपकी कार ठंड में बार-बार बंद हो जाती है? एक्सपर्ट्स ने इसके पीछे चार कारण बताए हैं. इसके साथ ही सर्दियों में कार को स्टार्ट रखने और लंबे सफर से पहले किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए इसके बारे में भी जानकारी दी है. .
Burhanpur News: यदि आपके घर पर भी कार है और ठंड के दिनों में आपकी कार बार-बार बंद हो जाती है तो उसके चार कारण होते हैं. यदि आप भी चाहते हैं कि आपकी कार बंद नहीं हो तो इन बातों का ध्यान आपको रखना होगा. एक्सपर्ट अखिलेश का कहना है कि इंजन ऑयल जमने से शॉर्ट सर्किट होने के कारण पानी ईंधन में जमा से कार बंद हो जाती है.
एक्सपर्ट ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम ने जब एक्सपर्ट निलेश साली से बात की तो उन्होंने बताया कि ठंड के दिनों में अक्सर कार बंद होने की समस्या सामने आती रहती है. यदि आपके यहां पर भी कार हैं और आप भी इस समस्या से परेशान हो गए हैं तो आप इन चार बातों का ध्यान रखिए क्योंकि इन चार कारणों के कारण ही ठंड के दिन में फोर व्हीलर बंद हो जाता है.
सबसे पहले आप जैसे ही गाड़ी को स्टार्ट करने जा रहे हैं तो उससे पहलेबोनट को खोल कर आप आपकी बैटरी को चेक कर लीजिए यदि आपकी बैटरी सही है तो आपकी पूरी गाड़ी में कोई परेशानी नहीं आएगी. बैटरी में कार्बन जम जाता है. पानी चला जाता है. पानी कम होता है और बहुत दिन से गाड़ी नहीं चलने के कारण इंजन का ऑयल जम जाता है, जिससे गाड़ी बार-बार बंद हो जाती है और स्टार्ट नहीं होती है. यदि यह समस्या आती है तो इन बातों का ध्यान रखिए आपकी गाड़ी में कोई भी परेशानी नहीं जाएगी.
5 से 10 किलोमीटर की ड्राइव करने के बाद ही सफर करें तय
यदि आपकी गाड़ी भी बार-बार बंद हो रही है तो आप 5 से 10 किलोमीटर गाड़ी को पहले ड्राइव कर लीजिए उसके बाद ही आप लंबा सफर तय करिए नहीं तो आपकी गाड़ी बंद होने की समस्या बार-बार हो रहेगी. इससे आपको समस्या हो सकती है. इसके अलावा आपकी गाड़ी बार-बार और अधिक बंद हो रही है तो आप अच्छे मैकेनिक को भी दिखा कर सुधरवा सकते हैं.
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across … और पढ़ें
.