सर्दियों में खाएं दूध से बनी प्रोटीन से भरपूर ये पौष्टिक चीज, हड्डियों के लिए वरदान, जोड़ों का दर्द नहीं करेगा परेशान, ये लोग करें परहेज

Last Updated:

सर्दियों में ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जिन्हें खाकर आपकी हड्डियां, जोड़ों का दर्द दूर हो जाए. खाने-पीने की कई चीजें हैं, जो हड्डियों को मजबूती देती हैं. मसल्स को ताकत प्रदान करती हैं. ऐसी ही एक हेल्दी चीज है पनीर. जी हां, पनीर का सेवन सर्दियों में करना जरूरी है, क्योंकि ये हड्डियों के लिए अच्छा माना गया है. आप दूध, दही जैसी कैल्शियम, विटामिन डी से भरपूर चीजें तो खाएं हीं, साथ ही पनीर भी जरूर डाइट में शामिल करें. चलिए जानते हैं सर्दियों में पनीर खाने के फायदों के बारे में यहां…

पनीर बेहद ही पौष्टिक और हेल्दी खाद्य पदार्थ है, जिसे कई तरह से पका कर लोग खाते हैं. खासकर, पालक पनीर, मटर पनीर, पनीर टिक्का, कड़ाही पनीर, पनीर के पराठे के क्या ही कहने. ठंड में इन्हें खाकर मजा ही आ जाता है. पनीर जो लोग नहीं खाते हैं, वे जरूर खाएं, क्योंकि ये हड्डियों और मसल्स के लिए बहुत ही पावरफुल फूड माना गया है. पनीर खाने से शरीर को कई लाभ हो सकते हैं.

पनीर मुख्य रूप से दूध से तैयार किया जाता है. इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन ए, बी12, फॉस्फोरस, जिंक, मैग्नीशियम, पोटैशियम आदि होते हैं. इसका सेवन आप किसी भी मौसम में कर सकते हैं. गर्मी में पनीर खाने से जहां पेट को ठंडक मिलती है, तो सर्दियों में इसके सेवन से शरीर को हेल्दी फैट प्राप्त होते हैं, जिससे बॉडी का तापमान संतुलित रहता है.

आयुर्वेद के अनुसार, अगर आप सही मसालों के साथ पनीर बनाकर खाएं तो इससे कफ नहीं बनता है. शरीर को प्रोटीन और कैल्शियम दोनों ही भरपूर मात्रा में मिल जाते हैं. पनीर खाने से मांसपेशियों को ताकत मिलता है. मसल्स रिकवरी में सहायता करता है. पनीर में प्रोटीन और कैल्शियम काफी अधिक होता है, इसलिए इसे खाने से हड्डियां और मांसपेशियां लंबी उम्र तक मजबूत रहेंगी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पनीर हड्डियों के लिए वरदान है. कैल्शियम और फॉस्फोरस का संयोजन हड्डियों को नई ऊर्जा प्रदान करता है. जोड़ों के दर्द और जोड़ों से जुड़े रोग होने की संभावना को भी रोकता है.

जिन लोगों का वजन लगातार बढ़ रहा है, वे भी पनीर का सेवन जरूर करें, क्योंकि ये वजन कंट्रोल करने में भी मुख्य भूमिका निभाता है. प्रोटीन से भरपूर होने की वजह से पनीर पेट में धीरे-धीरे पचता है, जिसकी वजह से बार-बार भूख नहीं लगती. अगर एक बार पनीर से बना नाश्ता खा लिया जाए तो लंबे समय तक भूख दूर रहती है.

पनीर हॉर्मोन को संतुलित करने में भी मदद करता है. पनीर नर्वस सिस्टम को सपोर्ट करता है, जिससे विटामिन बी12 की पूर्ति भी शरीर में सही तरीके से होती है.

हालांकि, कुछ लोगों को पनीर के सेवन से परहेज करना चाहिए. आपका पाचन शक्ति कमजोर है, भारी खाना पचाने में परेशानी होती है तो कम मात्रा में पनीर का सेवन करें. पनीर भारी होता है, इसलिए ये जल्दी नहीं पच पाता है. ऐसे में गैस और अपच की समस्या हो सकती है.

इसके अलावा, जिन लोगों को सर्दी, खांसी, कफ की समस्या लगातार परेशान करती है, वो भी ठंड के मौसम में सीमित मात्रा में ही पनीर का सेवन करें. सुबह या फिर दिन के समय ही इसका सेवन करना सही है. कफ होने पर कच्चा पनीर खाने से बचें. इसकी बजाय मसाले वाले पनीर का सेवन करें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सर्दियों में किन लोगों को पनीर नहीं खाना चाहिए? जानें फायदे-नुकसान

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *