टीकमगढ़ में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च: विधायक बुंदेला का आरोप- मतदाता सूची में गड़बड़ी कर चुनाव जीती भाजपा – Tikamgarh News

नगर में प्रदर्शन करते कांग्रेसी नेता।

टीकमगढ़ में गुरुवार शाम को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी चौराहे पर कैंडल मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया।

.

विधायक बुंदेला ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को बिहार के 65 लाख कटे हुए मतदाताओं के नाम जोड़ने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पहले ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि बेंगलुरु दक्षिण सीट पर भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अनुचित तरीके से चुनाव जीता है। अगर एक सीट पर इस तरह चुनाव हुआ है, तो लगभग पूरे प्रदेश में भाजपा ने इसी तरह चुनाव जीता है।

कैंडल मार्च के दौरान प्रदर्शन करते कांग्रेसी।

वोट चोर गद्दी छोड़ो के नारे लगे

कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाया। राहुल गांधी के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने वोट चोर गद्दी छोड़ो नारे लगाए।

इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष नवीन साहू, प्रदेश महासचिव किरण अहिरवार, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष पूनम जायसवाल, संजय नायक, गौरव शर्मा, अनीश अहमद, विभोर पांडे, भरत सोनी, राजीव जैन सहित कांग्रेसी मौजूद रहे।

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *