Last Updated:
Rewa Hospital: संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर राहुल मिश्रा ने लोकल 18 से कहा कि यह हॉस्पिटल लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है. यहां मुफ्त इलाज ही नहीं बल्कि जांचें भी मुफ्त होती हैं.
रीवा. मध्य प्रदेश के रीवा का संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल (SGMH) रीवा संभाग का सबसे बड़ा अस्पताल है. यहां इलाज के साथ-साथ सभी जांचें भी मुफ्त होती हैं. अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर राहुल मिश्रा लोकल 18 को बताते हैं कि यह अस्पताल लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है. यहां मुफ्त इलाज ही नहीं बल्कि मुफ्त जांचें भी होती हैं. अगर घर-परिवार में कोई बीमार हो जाए, तो कई बार मरीज का इलाज कराना मुश्किल हो जाता है, खासकर प्राइवेट अस्पतालों की महंगी फीस भरने से सारी जमा पूंजी खत्म हो जाती है. आपको ऐसे अस्पताल के बारे में जानना बेहद जरूरी है, जहां पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों का इलाज मुफ्त और सभी जांचें मुफ्त या बहुत ही कम खर्च पर होती हैं.
उन्होंने कहा कि संजय गांधी अस्पताल में कई बीमारियों का इलाज मुफ्त होता है. ऐसे में आपकी लाखों रुपये की बचत हो सकती है. यहां पर आपको न केवल सस्ता इलाज मिलेगा बल्कि कम खर्च में आपकी सभी तरह की जांचें भी होती हैं.
रीवा के संजय गांधी अस्पताल में गंभीर बीमारियों का इलाज संभव होता है लेकिन इलाज और जांच के लिए मरीजों को मात्र 10 रुपये की पर्ची कटवानी होती है. BPL कार्ड धारक मरीजों को 10 रुपये की पर्ची लेनी होती है लेकिन APL कार्ड धारक मरीजों को मुफ्त पर्ची मिलती है. अस्पताल में ईसीजी, सोनोग्राफी, खून संबंधी अन्य महत्वपूर्ण जांचें बिल्कुल मुफ्त होती हैं. इससे मरीजों को बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ता है.
प्राथमिकता में शामिल मेडिकल कॉलेज
संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल रीवा के साथ-साथ विंध्य और बघेलखंड के लिए बेस्ट अस्पताल है. यहां इलाज के लिए रीवा के अलावा कई शहरों के मरीज पहुंचते हैं. अस्पताल मेडिकल कॉलेज से भी संबद्ध है, जो प्रदेश के डॉक्टर बनने की चाह रखने वाले छात्रों की प्राथमिकता में शामिल होता है. यहां आसपास के सभी जिला अस्पतालों से केस रेफर होकर आते हैं. यहां स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की अच्छी टीम है. हर रोज काफी संख्या में मरीजों की ओपीडी लगती है. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को केवल 10 रुपये की पर्ची पर अस्पताल की सारी सुविधाएं मिलती हैं. वहीं APL कार्ड धारक मरीजों के लिए ओपीडी पर्ची भी निशुल्क होती है.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.
.