सुबह नाश्ते में इन हेल्दी फूड्स का करें सेवन, सेहत को मिलेंगे चमत्कारी फायदे; बस एक दिन पहले करना होगा ये काम

Last Updated:

Sprouts Health Benefits: सुबह नाश्ते में हेल्दी फूड्स का सेवन किया जाए, तो लोग दिनभर एनर्जेटिक महसूस करते हैं. दिन की शुरुआत करने के लिए अंकुरित अनाज यानी स्प्राउट्स को सबसे फायदेमंद माना जा सकता है. चने, मूंग की दाल या सीड्स से स्प्राउट्स तैयार किया जा सकता है. इसके लिए इन चीजों को रातभर पानी में भिगोएं, फिर पानी से निकालकर गीले कपड़े में बांधकर 1-2 दिनों के लिए रख दें. इससे बेहतरीन स्प्राउट्स तैयार हो जाएंगे, जिन्हें आप कच्चा या उबालकर खा सकते हैं. अंकुरित अनाज में प्रोटीन, फाइबर समेत अनगिनत पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत को दुरुस्त कर सकते हैं.

सुबह के ब्रेकफास्ट से व्यक्ति का पूरा दिन बनता है उसे पूरे दिन की ऊर्जा प्राप्त होती है ऐसे में हेल्दी ब्रेकफास्ट खाना स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी होता है इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को पूरे दिन के लिए ऊर्जा से भर देते हैं इसलिए सुबह का नाश्ता तंदुरुस्त होना बेहद जरूरी होता है. इसमें अंकुरित आहार करने से शरीर को जरूरी न्यूट्रिशंस मिलते हैं जो हर प्रकार से लाभदायक होते हैं. इससे शरीर का विकास तो होता ही है साथ ही मानसिक विकास भी होता है. तो वही अंकुरित अनाज खाने से शरीर में विभिन्न प्रकार के लाभ होते हैं जैसे पाचन में सुधार, हृदय स्वस्थ रहता है, ब्लड सरकुलेशन, ऊर्जा मिलना हड्डियां मजबूत होना वह विभिन्न प्रकार के लाभ होते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं.

अंकुरित अनाज के फायदे

गेहूं की रोटी ही नहीं बल्कि अंकुरित गेहूं खाने के भी कई फायदे होते हैं यह शरीर में थायराइड की समस्या के लिए काफी अच्छा माना जाता है, इससे शरीर में मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और ब्लड सर्कुलेशन भी काफी अच्छा रहता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व स्वास्थ्य वर्धक साबित होते हैं इसके सेवन से हड्डियों को मजबूती मिलती है.

अंकुरित अनाज के फायदे

मोठ काफी फायदेमंद होती है जो हड्डियों को मजबूती देने के लिए बहुत अच्छा स्रोत होता है, इसका सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में ज्यादा कारगर साबित होता है क्योंकि इसमें मौजूद प्रोटीन, विटामिन जैसे गुण तनाव मुक्त रखने में भी काफी मददगार साबित होते हैं, इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक साबित होता है.

अंकुरित अनाज के फायदे चना

चना अपने आप में गुड़ों का भंडार है तो वही अंकुरित चना खाने के कई फायदे होते हैं जैसे पाचन में सुधार, खून की कमी, वजन घटाने में मददगार, शुगर को कंट्रोल करने में भी काफी सहायक साबित होता है, तो वही अंकुरित चना सुबह खाने से शरीर को काफी ऊर्जा प्रदान होती है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, प्रोटीन जैसे गुण शरीर को तंदुरुस्त बनाए रखने में मदद करते हैं.

अंकुरित अनाज के फायदे

सुबह के नाश्ते में अंकुरित मूंग खाने के कई प्रकार के लाभ है क्योंकि मूंग कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है जो विभिन्न प्रकार से शरीर को फायदे पहुंचती है इसमें मौजूद फाइबर, विटामिन, प्रोटीन, आयरन जैसे गुण शरीर को मजबूती प्रदान करते हैं और संक्रमणों से लड़ने में सहायक साबित होते हैं अंकुरित मूंग खाने का सबसे ज्यादा फायदा आंखों को होता है.

अंकुरित अनाज के फायदे

अंकुरित बींस खाने के कई फायदे हैं यह शरीर में हारमोंस का बैलेंस बनाए रखने में काफी मदद करता है, जो शरीर को कई प्रकार के बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है. यह हृदय के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होती है तो वही यह हड्डियों को मजबूत भी बनाए रखने में काफी मदद करती हैं, यह प्रोटीन को बैलेंस करने में भी काफी सहयोग करती है.

अंकुरित अनाज के फायदे

मेथी दाना वजन घटाने का एक अच्छा स्रोत माना जाता है, तो वही सुबह के नाश्ते में अंकुरित मेथी दाना खाने के और भी कई सारे फायदे हैं, यह शुगर को कंट्रोल करने में बहुत सहायक साबित होता है तो वहीं पेट में कब्ज जैसी समस्या के लिए भी काफी फायदेमंद है. मेथी में मौजूद आयरन, विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर को ऊर्जा से भर देते हैं जिससे त्वचा और बालों को भी मजबूती मिलती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सुबह नाश्ते में इन हेल्दी फूड्स का करें सेवन, सेहत को मिलेंगे चमत्कारी फायदे

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *