जनवरी के आख़िरी हफ्ते में टेक लवर्स की चांदी, Redmi और Realme ला रहे नए स्मार्टफोन, भरी पड़ी है खासियत

जनवरी 2026 की शुरुआत जहां कई बड़े स्मार्टफोन लॉन्च के साथ हुई थी, वहीं महीने का अंत भी उतना ही रोमांचक रहने वाला है. इस हफ्ते भारतीय बाजार में कई पॉपुलर ब्रांड्स अपने नए स्मार्टफोन्स लॉन्च करने जा रहे हैं. Vivo, Xiaomi और Realme जैसे नाम इस लिस्ट में शामिल हैं, जिनके अपकमिंग फोन्स को लेकर यूज़र्स में पहले से ही जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.

Redmi Note 15 Pro सीरीज़: कैमरा और बैटरी पर फोकस
शाओमी की Redmi Note 15 Pro और Note 15 Pro+ सीरीज़ भी इसी हफ्ते चर्चा में रहेगी. इन फोन की सबसे बड़ी खासियत 200MP कैमरा सेंसर हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों फोन फ्लैट डिस्प्ले के साथ आ सकते हैं और इनमें 6,000mAh से ज्यादा की सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी जा सकती है. प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity और Snapdragon चिपसेट मिलने की उम्मीद है.

Realme P4 Power: 10,000mAh बैटरी के साथ एंट्री
रियलमी भी अपने नए P4 Power स्मार्टफोन को टीज़ कर चुका है. यह फोन ट्रांसपेरेंट बैक डिजाइन, IP68 और IP69 रेटिंग और 10,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है. इसके बावजूद फोन का वजन करीब 219 ग्राम बताया जा रहा है.

इसमें 80W फास्ट चार्जिंग, 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट मिलने की उम्मीद है. जनवरी 2026 का आखिरी हफ्ता स्मार्टफोन लवर्स के लिए काफी खास रहने वाला है.

Vivo X200T: इस हफ्ते का पहला बड़ा लॉन्च
इस हफ्ते सबसे पहले Vivo X200T भारत में दस्तक दे चुका है. इस फोन को आज यानी कि 27 जनवरी को पेश किया गया है. Vivo X200T का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका कैमरा सेटअप है. फोन में 50MP ZEISS Super Telephoto कैमरा दिया गया है, जिसमें 70mm लेंस है.Vivo X200T में MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर, LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है.

बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें बड़ा वेपर चेंबर भी मिलता है, जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग स्मूद रहती है. बैटरी की बात करें तो इसमें 6200mAh की बड़ी बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. यह फोन खास उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो शानदार कैमरा, पावरफुल परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *