सिंगरौली में रामलीला कलाकार की मौत: सड़क से दूर मिला शव; परिजनों ने हत्या की आशंका जताई – Singrauli News

सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र के दुधमनिया गांव में 32 वर्षीय स्थानीय कलाकार रामाधार प्रजापति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बाइक सवार रामाधार का शव सड़क से दूर खेत में मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस मामले की जांच म

.

मृतक रामाधार के भाई रमेश प्रसाद ने बताया कि रामाधार का शव बाइक के नीचे दबा हुआ खेत में मिला। उन्होंने संदेह व्यक्त किया कि यदि यह एक दुर्घटना होती, तो बाइक सड़क पर गिरी होती, न कि खेत में। हालांकि, उन्होंने किसी विशेष व्यक्ति पर संदेह व्यक्त नहीं किया।

मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीण।

आशंकाओं को देखते हुए जांच करेंगे

सरई थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह भदौरिया ने जानकारी दी कि प्रथम दृष्टया यह सड़क हादसा प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि परिजनों द्वारा जताई जा रही आशंकाओं को देखते हुए पुलिस मामले की गहनता से विवेचना करेगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। रामाधार प्रजापति स्थानीय रामलीला में रावण का किरदार निभाते थे। उनकी आकस्मिक मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *