शिवपुरी में बेखौफ चोर, रात के 3 बजे कूदी दीवार, घर से सिलेंडर किया गायब

Last Updated:

Shivpuri News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसमें रात के 3 बजे घर में घुसकर सिलेंडर चोरी करने की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है. चोर दीवार फांद कर घर में घुसा और सिलेंडर लेकर फरार हो गया.

Zoom

शिवपुरी में घर से सिलेंडर हुआ चोरी

Shivpuri News: शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शक्ति पुरम इलाके में चोरी की एक वारदात ने लोगों में दहशत का माहौल बना दिया है. मिली जानकारी के अनुसार देर रात करीब 3 बजे एक अज्ञात चोर ने एक मकान को निशाना बनाया और घर में घुसकर वहां रखा गैस सिलेंडर चोरी कर ले गया.

CCTV में घर के अंदर जाता दिखा चोर
वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि चोर दीवार फांद कर घर के अंदर घुसता हुआ दिखाई दे रहा है. इस पूरी घटना की तस्वीरें घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई हैं. जैसे ही दूसरे लोगों को इस घटना के बारे में पता चला, तो उन्हें इस बात का डर लगा कि ऐसी घटना उनके घर में ना हो जाए.

पीड़ित ने दर्ज करवाई शिकायत
पीड़ित अशफाक खान ने इस संबंध में कोतवाली थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्ति घर में घुसा और सिलेंडर उठाकर फरार हो गया. पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की जल्द पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाए और चोरी गया सामान बरामद किया जाए.

पुलिस ने शुरू कर की जांच
मामले में कोतवाली पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने इस संबंध में दूसरे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं. इसके अलावा कई लोगों से इस बारे में बातचीत भी की है. पुलिस की तरफ से बताया गया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ईरान-इजरायल युद्ध के कारण कमर्शियल सिलेंडर की कई शहरों में कमी आई थी, जबकि इसी वजह से लोगों ने पैनिक होकर गैस एजेंसी पर घरेलू गैस के सिलेंडर भरवाने शुरू कर दिए. कई जगह कालाबाजारी के भी मामले सामने आए हैं.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *