MP News: मझगवां थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घं …और पढ़ें
HighLights
- सतना में घर में घुसकर किया दुष्कर्म।
- जीजा ने सरहज से किया दुष्कर्म।
- 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार।
नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। मझगवां थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, 11 फरवरी 2026 को पीड़िता ने थाना मझगवां पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी ने सुनसान घर में घुसकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। शिकायत मिलते ही अपराध क्रमांक 39/2026 के तहत धारा 64(2)(एफ) भारतीय न्याय संहिता (BNS) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सतना हंसराज सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) प्रेमलाल कुर्वे तथा एसडीओपी चित्रकूट राजेश सिंह बंजारे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मझगवां निरीक्षक आदित्य नारायण सिंह धुर्वे को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए 12 फरवरी 2026 को 26 वर्षीय आरोपी (निवासी ग्राम तुर्रा, थाना मझगवां) को गिरफ्तार कर लिया। विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे केंद्रीय जेल सतना भेज दिया गया।
.