सतना में मंदबुद्धि किशोरी को बंधक बनाकर दो बार किया दुष्कर्म, घर के पास छोड़कर हुआ फरार, 24 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

Satna News: जिले में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपित युवक ने मंदबुद्धि किशोरी को बंधकर बनाकर उसके साथ दो बार दुष्कर्म कि …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 02 Feb 2026 12:58:44 PM (IST)Updated Date: Mon, 02 Feb 2026 12:58:44 PM (IST)

सतना में मंदबुद्धि किशोरी को बंधक बनाकर दो बार किया दुष्कर्म।

HighLights

  1. बहला-फुसलाकर अपने चाचा के घर ले गया
  2. पूछताछ में आरोपित ने अपराध स्वीकार किया
  3. पॉक्सो एक्ट के तहत पंजीबद्ध हुआ प्रकरण

नईदुनिया प्रतिनिधि, रामनगर। जिले में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपित युवक ने मंदबुद्धि किशोरी को बंधकर बनाकर उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया और फिर उसे घर के पास छोड़कर फरार हो गया।

हालांकि पुलिस की जानकारी में मामला आते ही आरोपित को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया। जहां से उसे मैहर कारागार भेज दिया गया।

बहला-फुसलाकर अपने चाचा के घर ले गया

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामनगर थाना क्षेत्र की निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी, जो बोलने में असमर्थ है, नित्यक्रिया के लिए बाहर गई थी। इसी दौरान आरोपित युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने चाचा के घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

पूछताछ में आरोपित ने अपराध स्वीकार किया

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित को अभिरक्षा में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपित ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद आवश्यक विवेचना पूर्ण कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपित को उपजेल मैहर में भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें- दुर्ग में रूह कंपा देने वाली दरिंदगी, नाबालिग से 7 साल तक सामूहिक दुष्कर्म, 60 वर्षीय बुजुर्ग समेत दो गिरफ्तार

पॉक्सो एक्ट के तहत पंजीबद्ध हुआ प्रकरण

पुलिस के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपित के विरुद्ध धारा 137(2), 127(2), 64(2)(द्म), 64(2)(द्व), 65(1) बीएनएस, पॉक्सो एक्ट की धारा 5(द्म), 5(द्य), 6 एवं दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम की धारा 92(स्र) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *