सतना में 5 साल की मासूम पर पागल कुत्ते का हमला, चेहरा बुरी तरह नोचा; हालत गंभीर

सतना जिले के कोठी तहसील अंतर्गत पैकौरा गांव में पागल कुत्ते के हमले से 5 वर्षीय मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। अचानक हुए इस हमले से गांव में दहश …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 27 Jan 2026 09:03:25 AM (IST)Updated Date: Tue, 27 Jan 2026 09:03:25 AM (IST)

5 साल की बच्ची पर पागल कुत्ते का हमला।

HighLights

  1. 5 साल की बच्ची पर पागल कुत्ते का हमला।
  2. बच्ची का चेहरा बुरी तरह नोच डाला।
  3. बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। जिले के कोठी तहसील अंतर्गत पैकौरा गांव में पागल कुत्ते के हमले से 5 वर्षीय मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। अचानक हुए इस हमले से गांव में दहशत फैल गई है। कुत्ते ने बच्ची के चेहरे पर हमला कर उसका मुंह बुरी तरह नोंच लिया, जिससे वह लहूलुहान हो गई। परिजनों और ग्रामीणों की तत्परता से बच्ची की जान तो बच गई, लेकिन उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पैकौरा निवासी मुकेश विश्वकर्मा की 5 वर्षीय पुत्री महक अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पीछे से आए एक पागल कुत्ते ने उस पर झपट्टा मार दिया। अचानक हुए हमले में कुत्ते ने बच्ची के चेहरे और मुंह को निशाना बनाया। बच्ची के मुंह में कुत्ते के दांत गड़ जाने से गंभीर चोटें आईं। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्ते को भगाया।

घायल बच्ची को तत्काल कोठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार चेहरे पर गहरे जख्म होने के कारण बच्ची को विशेषज्ञ उपचार की आवश्यकता है। जिला अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

घटना के बाद गांव में आक्रोश और भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से आवारा और पागल कुत्तों का आतंक है, लेकिन जिम्मेदार विभागों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *