सागर में थार ने मासूम को रौंदा, मौत: नाना के साथ दुकान पर बिस्किट लेने जा रहा था, रॉन्ग साइड से आ रहा था चालक – Sagar News

थार की टक्कर में ढाई साल के बालक की मौत।

सागर के सानौधा थाना क्षेत्र के ग्राम परसोरिया में रविवार शाम एक तेज रफ्तार थार ने ढाई साल के आयूष लोधी को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल मासूम को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार जब्त कर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार

.

फरियादी विजय लोधी ने पुलिस को बताया कि वह अपने नाती आयूष (ढाई साल) को बिस्किट दिलाने दुकान पर ले जा रहे थे। घर के बाहर रोड किनारे ही थार (एमपी 15 जेडएन 8099) तेज रफ्तार से गलत साइड आकर आयूष से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। घायल मासूम को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका।

बालक के शव को लेकर जाते हुए परिजन।

पुलिस ने थार जब्त की

घटना की जानकारी मिलते ही सानौधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक आयूष कुछ दिन पहले ही अपने नाना के घर आया था।

आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर ने बताया कि हादसे में आयूष की मौत हुई है। थार के ड्राइवर अमन जैन निवासी परसोरिया के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *