रीवा जिले में मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखने के बाद 14 साल के किशोर ने 6 साल की चचेरी बहन के साथ किया दुष्कर्म

दरिंदगी के दौरान जब मासूम बच्ची दर्द से रोने और चिल्लाने लगी, तो आवाज सुनकर दूसरे कमरे में मौजूद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे, तो उनके होश उड़ गए। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 23 Feb 2026 11:41:35 AM (IST)Updated Date: Mon, 23 Feb 2026 11:51:57 AM (IST)

मोबाइल पर वीडियो देखने के बाद किशोर ने की वारदात। -प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. बच्ची की हालत अत्यंत नाजुक थी और उसे गंभीर ब्लीडिंग हो रही थी
  2. परिजन उसे लेकर तुंरत प्रयागराज के अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है
  3. कुरकुरे दिलाने के बाद आरोपी उसे सुनसान कमरे में ले गया था

नईदुनिया प्रतिनिधि, रीवा। रीवा जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक 14 वर्षीय किशोर ने मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक (पोर्न) वीडियो देखने के बाद अपनी ही 6 साल की मासूम चचेरी बहन को हवस का शिकार बनाया। इस घटना ने एक बार फिर समाज में मोबाइल के गलत इस्तेमाल और किशोरों पर इसके दुष्प्रभावों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कुरकुरे खिलाने के बहाने ले गया था साथ

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह सनसनीखेज मामला रीवा जिले के त्योथर अनुभाग का है। गत शनिवार की रात आरोपी किशोर अपनी 6 वर्षीय चचेरी बहन को बहला-फुसलाकर ‘कुरकुरे’ खिलाने के बहाने घर से बाहर ले गया था। दुकान से वापस लौटने के बाद, वह मासूम को एक सुनसान कमरे में ले गया और उसके साथ गलत हरकत करने लगा।

बच्ची की चीख सुनकर पहुंचे परिजन

दरिंदगी के दौरान जब मासूम बच्ची दर्द से जोर-जोर से रोने और चिल्लाने लगी, तो उसकी आवाज सुनकर दूसरे कमरे में मौजूद परिवार के सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे। कमरे का दृश्य देखकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। बच्ची की हालत अत्यंत नाजुक थी और उसे गंभीर ब्लीडिंग हो रही थी।

उत्तर प्रदेश में कराया गया उपचार

बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां रात भर बच्ची का उपचार चला। हालत में कुछ सुधार होने के बाद, रविवार को परिजन बच्ची को लेकर वापस लौटे और जनेह थाने पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बच्ची को चिकित्सकीय परीक्षण (मेडिकल चेकअप) के लिए भेजा गया है। डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *