- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Tuesday (19 August 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Libra, And Other Signs
23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
19 अगस्त, मंगलवार के ग्रह-नक्षत्र चर नाम का शुभ योग बना रहे हैं। जिससे वृष राशि वालों के कानूनी विवाद सुलझ सकते हैं। कोई नया काम शुरू करने के लिहाज से मिथुन राशि वाले लोगों के लिए अच्छा दिन रहेगा।
कर्क राशि के लोगों को नौकरी में मन मुताबिक उपलब्धि मिल सकती है। वृश्चिक राशि के लोगों को काम की क्वालिटी पर ध्यान देना होगा। मकर राशि के लोग योजना बनाकर नई शुरुआत करें, जल्दबाजी न करें। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन…

मेष – पॉजिटिव: बदलते माहौल की वजह से आपने कुछ नई नीतियां बनाई हैं, जो कि आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी। बीमा या निवेश से जुड़ा कोई काम चल रहा है तो वह भी बिना रुकावट पूरा होगा। किसी दोस्त के साथ खास मुद्दे पर बातचीत के सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। नेगेटिव: कभी-कभी निजी समस्याओं में ही उलझे रहने से बनते कामों में रुकावट आ सकती है। ज्यादा अनुशासन रखना भी कभी-कभी दूसरों के लिए समस्या का कारण बन जाता है। वक्त के अनुसार अपनी जीवन शैली में भी बदलाव लाना जरूरी है।
करियर: काम की जगह पर अंदरूनी व्यवस्था सही बनी रहेगी। हालांकि मेहनत ज्यादा रहेगी, पर उनका अच्छा फल भी जल्दी ही पैसे के रूप में मिलने वाला है। आज ज्यादातर समय घर से बाहर के कामों को पूरा करने में बीतेगा। नौकरीपेशा लोग किसी भी तरह के गैर-कानूनी काम में ध्यान न दें। लव: शादीशुदा संबंधों में नजदीकियां रहेंगी। बेकार की मौज-मस्ती में समय न बिताएं। स्वास्थ्य: मानसिक थकान की वजह से सिरदर्द और माइग्रेन जैसी समस्या महसूस होगी। अपने आराम के लिए भी समय निकालना जरूरी है। भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 1

वृष – पॉजिटिव: कोई रुका हुआ काम आपकी सही व्यवस्था और मेहनत से आज पूरा हो सकता है। पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में आपकी रुचि रहेगी और आपके विचारों को खास महत्व भी दिया जाएगा। कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से सुकून रहेगा। नेगेटिव: परिवार या व्यापार से संबंधित किसी भी बात को नजरअंदाज न करें। आपकी लापरवाही की वजह से घर में कुछ दिक्कतें पैदा हो सकती हैं, इसका नकारात्मक असर आपसी संबंधों पर पड़ेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर भी सही ध्यान दें।
करियर: व्यापार से जुड़ा कोई कानूनी विवाद चल रहा है, आज उसको हल करने का प्रयास करें। काफी हद तक परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। नौकरीपेशा लोगों के अपने सहयोगियों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। बेहतर होगा कि दूसरों के मामले में दखलअंदाजी न करें। लव: शादीशुदा संबंधों में प्रेम और मिठास बनी रहेगी। परिवार के साथ कुछ खुशनुमा समय बिताना संबंधों को और ज्यादा मजबूत बनाएगा। स्वास्थ्य: खाँसी, जुकाम और गला खराब रहने जैसी स्थिति रहेगी। इस समय बहुत ज्यादा परहेज करना और दिनचर्या व्यवस्थित रखना बहुत जरूरी है। भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 4

मिथुन – पॉजिटिव: आज किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन में आपको सही दिशा मिलेगी। पैसों के हिसाब से किया गया कोई प्रयास सफल रहेगा। कुछ समय अपने मनपसंद रुचि भरे कामों में भी जरूर बिताएं, इससे आपको मानसिक और शारीरिक ऊर्जा भी मिलेगी। नेगेटिव: पैसों के मामलों में काफी समझदारी और सोच-विचार से फैसला लें। बेकार की गतिविधियों में बहुत ज्यादा पैसा खर्च होने की आशंका है। संबंधों में भी खटास आ सकती है। बड़े-बुजुर्गों का भी सही मान-सम्मान बनाकर रखें।
करियर: काम करने का तरीका व्यवस्थित रहेगा। आज किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा है, लेकिन अभी ज्यादा लाभ की उम्मीद न करें, आने वाले समय में जरूर सही नतीजे मिलेंगे। नौकरी में कोई महत्वपूर्ण अधिकार मिल सकता है। लव: शादीशुदा संबंधों में मिठास बनी रहेगी, साथ ही मनोरंजन भरे प्रोग्राम भी बनेंगे। प्रेम संबंध भी गहरे होंगे। स्वास्थ्य: सर्वाइकल और कंधों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। सही आराम लें। अपनी क्षमता से ज्यादा काम करना स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 5

कर्क – पॉजिटिव: आज व्यवस्थित दिनचर्या में से कुछ समय अपनी हॉबी और रुचि भरे कामों के लिए जरूर निकालें, इससे आप अपने आपको तरोताजा महसूस करेंगे। आमदनी के साधन सही बने रहेंगे, इसलिए पैसों के रूप में कोई दिक्कत नहीं होगी। संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार मिलेगा। नेगेटिव: रिश्तेदारों से संबंधित कुछ वाद-विवाद उठ सकते हैं। किसी भी जोखिम भरे काम को करने से दूर रहें। लापरवाही में आकर किसी नियम का भी उल्लंघन न करें, नहीं तो कानूनी पचड़े में भी फंस सकते हैं। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखना बहुत जरूरी है।
करियर: काम की जगह पर अचानक ही कोई नया ऑर्डर या एग्रीमेंट मिलने से ज्यादा आमदनी भी होगी और दैनिक काम भी सुचारू रूप से चलते रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपने मन मुताबिक कोई उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। लव: परिवार के लोगों के बीच सही तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता बनाकर रखें, गलतफहमी की वजह से संबंधों में खटास आ सकती है। स्वास्थ्य: ज्यादा तनाव की वजह से हार्मोन संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। ध्यान और मेडिटेशन भी इसका सही इलाज है। भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 9

सिंह – पॉजिटिव: दिन सकारात्मक बीतेगा। किसी भी मुश्किल परिस्थिति में आप समस्याओं का हल निकाल लेंगे। अगर प्रॉपर्टी के खरीद-फरोख्त से जुड़ा कोई काम चल रहा है, तो आज उसके सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे। कोई धार्मिक या मनोरंजक यात्रा से जुड़ा प्रोग्राम बन सकता है। नेगेटिव: आलस या दूसरों की वजह से अपने महत्वपूर्ण काम को नजरअंदाज न करें। पैसों के मामलों में बजट आदि का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। समझदारी और सावधानी से काम लेने का समय है। दूसरों के मामलों में दखल न देकर अपने कामों में ही व्यस्त और मस्त रहें।
करियर: इस समय व्यवसायिक कार्य योजना में कुछ बदलाव करना जरूरी है। कुछ अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन आपकी तरक्की के लिए सहायक रहेगा। हालांकि फिलहाल आमदनी की स्थिति अभी वैसी ही रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को जल्दी ही जगह बदलने के योग बन रहे हैं। लव: घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। लेकिन प्रेम संबंधों की वजह से अपने निजी काम को अधूरा न छोड़ें। स्वास्थ्य: मौसमी बीमारियों से अपना बचाव करते रहना है। सही दिनचर्या रखें। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी। भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 9

कन्या – पॉजिटिव: घर के बड़े सदस्यों की सलाह पर ध्यान दें और अमल भी करें, ऐसा करना आपके लिए बेहतरीन रहेगा। रुके हुए कामों में गति आएगी। अचानक ही कोई यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है और इस यात्रा का बहुत ही सुखद अनुभव रहेगा। नेगेटिव: अपनी मानसिक और शारीरिक ऊर्जा बनाए रखने के लिए तनाव और चिंता से दूर रहना जरूरी है। किसी पारिवारिक सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रह सकती है। दोस्तों के साथ बेकार समय न बिताकर अपने कामों में समर्पित रहें।
करियर: पैसों से संबंधित मामलों में किसी भी तरह की समस्या आने पर अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन लेना सही रहेगा। व्यापार से संबंधित किसी भी नए काम में रुचि न लें। नौकरीपेशा लोगों के ऊपर ज्यादा काम का बोझ रहेगा, जिस वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। लव: घर की व्यवस्था खुशनुमा और अनुशासित रहेगी। प्रेम संबंधों में भी मिठास बढ़ेगी। स्वास्थ्य: दिनचर्या और खान-पान व्यवस्थित रखना जरूरी है। वर्तमान मौसम की वजह से स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 5

तुला – पॉजिटिव: अपना लक्ष्य और काम आपकी खास प्राथमिकता रहेगी। मानसिक और शारीरिक रूप से अपने आपको तनावमुक्त महसूस करेंगे। किसी पारिवारिक समस्या का हल मिलने से राहत मिलेगी और आप अपनी अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे। नेगेटिव: घर का वातावरण अनुशासित और संयमित बनाकर रखना जरूरी है, क्योंकि अव्यवस्था की वजह से बच्चों की पढ़ाई और करियर प्रभावित होगा। लेकिन आप की कोई योजना बेकार भी हो सकती है, शांति से काम लें।
करियर: व्यवसायिक कार्यप्रणाली बेहतर होगी और कुछ बदलाव भी होंगे। लेकिन पार्टियों के साथ पैसों के मामलों की वजह से संबंध खराब न करें, बल्कि शांतिपूर्ण तरीके से परिस्थितियों को व्यवस्थित रखें। मशीनरी आदि से संबंधित व्यापार सफल रहेंगे। लव: पति-पत्नी के संबंधों में नजदीकियां रहेंगी। युवा लोग अपने प्रेम संबंधों के प्रति वफादार रहें और एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। स्वास्थ्य: गैस और कब्ज की परेशानी से राहत पाने के लिए सबसे बेहतर उपाय संतुलित दिनचर्या और खान-पान ही है। त्वचा से संबंधित कोई दिक्कत आने पर तुरंत इलाज लें। भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 5

वृश्चिक – पॉजिटिव: वृश्चिक राशि के लोग आज अपने अंदर खूब आत्मविश्वास महसूस करेंगे और अपनी व्यवहार कुशलता द्वारा किसी भी तरह का काम निकालने में सफल रहेंगे, लेकिन अपनी काम करने के तरीके की एक निश्चित रूपरेखा जरूर बनाएं। मोबाइल या ईमेल द्वारा कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। नेगेटिव: ध्यान रखें, कि कोई फायदेमंद मौका हाथ से निकल सकता है। महत्वपूर्ण कामों को नजरअंदाज न करें, इस वजह से आपको पैसों का नुकसान भी हो सकता है। युवा लोग अपने करियर को लेकर कुछ असमंजस की स्थिति में रह सकते हैं।
करियर: काम की जगह पर शांतिपूर्ण माहौल बना रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत के लिए भी समय बहुत अच्छा है, सिर्फ अपने काम की क्वालिटी को और ज्यादा बेहतर बनाने का प्रयास करें। ऑफिस का काम तय समय पर पूरा करने का प्रयास करें। लव: पारिवारिक सदस्यों के बीच सही तालमेल बना रहेगा। बेकार के प्रेम संबंधों में अपना समय खराब न करें। स्वास्थ्य: मानसिक और शारीरिक सुकून बनाए रखने के लिए तनाव, गुस्से आदि जैसी परिस्थितियों से दूर रहें। मेडिटेशन, योगा इसका सही हल है। भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 8

धनु – पॉजिटिव: आज आपको अपने किसी काम के प्रति की गई मेहनत के सकारात्मक नतीजे मिलने वाले हैं, इसलिए कोशिश करते रहें। घर के रखरखाव या नवीनीकरण से जुड़ी गतिविधियों पर विचार होगा। मजेदार और ज्ञानवर्धक साहित्य को पढ़ने में भी कुछ समय बीतेगा। नेगेटिव: कोई भी मुश्किल परिस्थिति बनने पर अपने गुस्से और आवेश पर काबू रखें। कभी-कभी बातचीत के दौरान आपके मुँह से ऐसी बात निकल सकती है, जो संबंधों के लिए नुकसानदायक होगी। व्यापार से जुड़ी परेशानियों को घर की सुख-शांति पर हावी न होने दें।
करियर: काम की जगह की अंदरूनी व्यवस्था में बदलाव लाना जरूरी है। मार्केटिंग और विस्तार से जुड़ी गतिविधियों में दिन का ज्यादातर समय बीतेगा। सरकारी नौकरी वाले लोग नौकरी में अपने लक्ष्यों को सरलता और आसानी से हासिल कर पाएंगे। लव: घर में सुख-शांति का माहौल बनेगा। पति-पत्नी के बीच बेहतरीन तालमेल बना रहेगा। शादी के बाहर के संबंधों से दूर रहें। स्वास्थ्य: गले में इन्फेक्शन और बुखार जैसी स्थिति रह सकती है। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखने की जरूरत है। भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 1

मकर – पॉजिटिव: परिवार में किसी खास काम को लेकर आपसी बातचीत होगी, साथ ही आपके फैसले को खास प्राथमिकता भी मिल सकती है। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के सही नतीजे मिलने से खुशी रहेगी और मनोबल भी बढ़ेगा। नेगेटिव: दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल रह सकती हैं। दूसरों के मामले में दखलअंदाजी न करें, बिना वजह ही लोग आपके खिलाफ हो जाएंगे। साथ ही अपनी पैसों की स्थिति का भी ध्यान रखें, इस समय कहीं भी निवेश करना सही नहीं होगा।
करियर: व्यापार से संबंधित किसी भी नए काम की शुरुआत को करने से पहले सही रूपरेखा जरूर बना लें, तो निश्चित ही सफलता मिलेगी। हालांकि मशीनरी, स्टाफ आदि से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां उठ सकती हैं, लेकिन आपकी गंभीरता और संजीदगी से उस पर काम करना परेशानियों से निकाल देगा। लव: परिवार के सदस्यों के बीच सही तालमेल रहेगा। किसी रिश्तेदार के यहाँ न्योता और मेहमानवाजी मिलेगी। अकेले लोगों के लिए सही रिश्ता भी आने की संभावना है। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति आप खास रूप से ध्यान देंगे और खुद को खुश और ऊर्जावान महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 9

कुंभ – पॉजिटिव: घर में नजदीकी रिश्तेदारों की आवाजाही रहेगी और उपहारों का लेन-देन भी रहेगा। बजट बिगड़ सकता है, लेकिन फिर भी पारिवारिक खुशी के आगे यह कुछ नहीं रहेगा। युवा लोग अपने करियर को लेकर विशेष प्रयास करेंगे। नेगेटिव: कोई भी पैसों की परेशानी आने पर शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालने का प्रयास करें। गुस्सा और आवेश में आकर परिस्थितियां और ज्यादा बिगड़ सकती हैं। वर्तमान समय के अनुसार खुद में भी बदलाव लाने की जरूरत है।
करियर: कारोबार में लापरवाही की वजह से कुछ नुकसान हो सकता है, इसलिए कोई भी काम करते समय बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है। साझेदारी से संबंधित कामों में सफलता मिलेगी। दिक्कत आने पर किसी बड़े व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। लव: छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें और घर की सुख-शांति और व्यवस्था बनाए रखें। बेकार की मौज-मस्ती में समय खराब न करें। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य संबंधी लापरवाही बिल्कुल न बरतें। सर्दी-खाँसी की समस्या बढ़ जाएगी। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 1

मीन – पॉजिटिव: आज का दिन मिला-जुला फल देगा। किसी पुरानी योजना को काम में लाने का सही समय है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में ज्यादा ध्यान रहेगा और सफलता भी मिलेगी। घर के बड़े-बुजुर्गों का स्नेह घर की व्यवस्था को उत्तम बनाकर रखेगा। नेगेटिव: किसी की भी बातों में न आकर अपने ऊपर ही भरोसा रखें, नहीं तो भावनाओं में बहकर अपना नुकसान कर सकते हैं। माता-पिता बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें, ज्यादा अनुशासन लगाने से उनका स्वभाव जिद्दी हो सकता है। इस समय किसी भी तरह की आवाजाही से दूर रहें।
करियर: व्यापार की दृष्टि से समय ठीक ही है। अपनी किसी भी योजना या काम करने के तरीके को अपने तक ही सीमित रखें तो ज्यादा सही रहेगा। साझेदारी से संबंधित व्यापार में सहयोगी के साथ चल रहे विवाद खत्म होंगे, संबंध मीठे हो जाएंगे। पैसों की स्थिति का जरूर ध्यान रखें। लव: शादीशुदा जीवन में मिठास रहेगी। अकेले लोगों के लिए शादी से जुड़ी शुभ सूचना मिल सकती है। स्वास्थ्य: ब्लड प्रेशर और डायबिटीज संबंधी समस्या है, तो लापरवाही बिल्कुल न करें। अपनी दिनचर्या और खान-पान को व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 7
.