Last Updated:
Ground Report: बुरहानपुर के काला ताजमहल स्थित आजाद नगर में 400 परिवार पिछले एक महीने से पानी की भारी किल्लत झेल रहे हैं. नलों से गंदा पानी आ रहा है, इस कारण लोग 1–2 किलोमीटर दूर से पानी भरने को मजबूर हैं. शिकायतों के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ.
Burhanpur water supply issue. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में आज भी कई स्थान ऐसे हैं, जहां पर लोगों को पानी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है. काला ताजमहल के आजाद नगर क्षेत्र में रहने वाले कई परिवारों को पिछले 1 महीने से पानी के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
क्षेत्र में रहने वाली जेबुन निशा का कहना है कि हमको 1 से 2 किलोमीटर दूर तक पानी लाने के लिए जाना पड़ता है. नदी पार से हम पानी लेकर आते हैं. हमने कई बार पंचायत में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है. इस कारण हमें काफी दिक्कतें आ रही हैं. हम अपने काम धंधे छोड़कर पानी भरने के लिए जाते हैं और काफी दिक्कत जाती है.
400 परिवारों को हो रही दिक्कत
लोकल 18 की टीम ने जब ग्राउंड पर पहुंचकर क्षेत्र में रहने वाली शकीला बी से बात की तो उन्होंने बताया कि आजाद नगर काला ताजमहल के पास हम करीब 400 परिवार निवास करते हैं. लेकिन यहां पर पिछले 1 महीने से पानी की समस्या बनी हुई है. नलों में गंदा पानी आ रहा है. जिस कारण हमको 1 से 2 किलोमीटर दूर तक पानी लेने के लिए जाना पड़ता है. कई बार हमने पंचायत में भी इसकी शिकायत की है. लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है. इसलिए अब हम सड़कों पर उतर आए हैं और हमने कलेक्टर हर्ष सिंह के सामने यह समस्या रखी है. उन्हें बताया कि गांदा पानी पीने से हमारे बच्चों की तबीयत खराब हो रही है.
1 महीने से बनी है समस्या
अन्य लोगों का कहना है कि यह पानी की समस्या पिछले एक महीने से बनी है. पहले हमें बराबर पानी मिलता था लेकिन जब से उतावली की पानी का सप्लाई बंद कर दिया गया है तब से हमको पानी नहीं मिल रहा है. जो ब्लू पाइप डले हुए हैं उसमें गंदा पानी आ रहा है. जिससे हमारे सामने एक बड़ा संकट खड़ा हो गया है. अब हम जिला प्रशासन के जिम्मेदारों से मांग करते हैं कि इस समस्या का निराकरण किया जाए. यहां पर कभी 3000 से अधिक लोग निवास करते हैं.
2 किलोमीटर दूर से लाते हैं पानी
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि हमको पानी लेने के लिए करीब 1 से 2 किलोमीटर दूर तक जाना पड़ता है. हम श्री रोकड़िया हनुमान मंदिर पर पानी लेने के लिए जाते हैं. वहां के लोग हमको पानी भरने देते हैं. जिससे हम अभी फिलहाल प्यास बुझा रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार सुनने को तैयार नहीं है.
About the Author
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें
.