MP Monsoon: भोपाल में तेज बारिश से जलभराव, उज्जैन से शिप्रा का जलस्तर बढ़ने से घाट डूबे, आज भी अलर्ट!

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित प्रदेश घर में एक बार फिर गुरुवार से तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है. भोपाल इंदौर उज्जैन धार शाजापुर, गुना, दमोह खजुराहो मंडल और उमरिया सहित कई जिलों में तेज बारिश का दौर देखा गया. राजधानी भोपाल में दोपहर बाद मौसम बदला और तेज बारिश का दौर शुरू हुआ जो की शाम तक जारी रहा इस दौरान पुराने भोपाल के कई इलाकों में जल भराव की स्थिति देखी गई. वहीं भोपाल के शाहपुरा क्षेत्र में भी रोड पर पानी भर गया.
दूसरी और उज्जैन में भी तेज बारिश के चलते शिप्रा नदी तूफान पर आ गई है. ऐसे में मंदिर के पास पड़े घाट पानी से डूब गए. वह इंदौर में तेज बारिश के चलते गांधीनगर मेट्रो स्टेशन के पास दो फीट से ज्यादा पानी भर गया, जिसके कारण कई वाहन पानी में फंस गए. पिछले 24 घंटे के दौरान सिवनी में सबसे ज्यादा 3 इंच बारिश रिकार्ड की गई. इसके अतिरिक्त रतलाम में 2.5 इंच तो छिंदवाड़ा में 1.5 इंच बारिश दर्ज हुई.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम वैज्ञानिक दिव्या सुरेंद्रन के अनुसार, वर्तमान समय में लो प्रेशर सिस्टम मध्य छत्तीसगढ़ के ऊपर बना हुआ है. साथ ही यहां एक साइक्लोनिक सरकुलेशन सिस्टम भी सक्रिय हुआ है. वही एक मानसून ट्रफ प्रदेश के शिवपुरी और दमोह जिले से होते हुए बंगाल की खाड़ी में मिल रहा है. अगले 24 घंटे तक दक्षिणी मध्य प्रदेश में माध्यम से तेज बारिश की संभावना बनी हुई है.

पिछले 24 घंटे में यहां हुई बारिश
रतलाम (बजना) – 112 मिमी
खंडवा (खलवा) में 102 मिमी
रतलाम (राओटी) में 78 मिमी
इंदौर (सांवेर) में 77.1 मिमी
सिवनी में 75.4 मिमी
सभी जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट
येलो अलर्ट (गरज-चमक के साथ भारी बारिश): नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, सिवनी और पांढुर्णा
हल्की बारिश: भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, रतलाम, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर
तापमान का ताजा हाल
अधिकतम तापमान: ग्वालियर – 35.4°C (सबसे ज्यादा), दतिया – 34.7°C, टीकमगढ़ – 34.6°C, खजुराहो (छतरपुर) – 34.4°C सतना – 33.9°C
न्यूनतम तापमान: खरगोन – 19.8°C (सबसे कम), खंडवा – 20°C, पचमढ़ी (नर्मदापुरम) – 20.8°C, नरसिंहपुर – 21.2°C, राजगढ़ – 22°C
कैसा रहा बड़े शहरों का पारा
ग्वालियर – 35.4°C
जबलपुर – 33.7°C
इंदौर – 31.6°C
उज्जैन – 31.5°C
भोपाल – 30.4°C

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *