MP में 14 IAS अफसरों के तबादले, इंदौर-उज्जैन-जबलपुर संभाग में नए कमिश्नर, देखें लिस्‍ट

Last Updated:

MP IAS Officer Transfer : मध्य प्रदेश में IPS अफसरों के तबादलों के बाद अब वरिष्ठ IAS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल किया गया है. जनसंपर्क आयुक्त सुदाम खाड़े को इंदौर संभाग का नया कमिश्नर बनाया गया है.

14 IAS अफसरों के तबादले, इंदौर-उज्जैन-जबलपुर में नए कमिश्नर, देखें लिस्‍टएमपी में 14 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया गया है.
भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ IAS अफसरों के तबादले कर दिए. IPS अधिकारियों के तबादलों के बाद अब प्रशासनिक ढांचे में भी बड़े बदलाव किए गए हैं. इस फेरबदल में संभाग आयुक्तों से लेकर कलेक्टर तक की जिम्मेदारियां बदली गई हैं. सबसे अहम बदलाव जनसंपर्क विभाग में हुआ है. जनसंपर्क आयुक्त सुदाम खाड़े को इंदौर संभाग का नया कमिश्नर बनाया गया है. उनकी जगह जबलपुर के कमिश्नर दीपक सक्सेना को जनसंपर्क आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं, इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को पदोन्नति देते हुए उज्जैन संभाग का कमिश्नर नियुक्त किया गया है.

इंदौर जिले में भी बड़ा बदलाव हुआ है. शिवम वर्मा को इंदौर का नया कलेक्टर बनाया गया है. अब तक इंदौर संभाग के कमिश्नर रहे दीपक सिंह को राज्य निर्वाचन आयोग में सचिव नियुक्त किया गया है. वहीं, अभिषेक सिंह को गृह विभाग का सचिव बनाया गया है. अभिषेक सिंह अब तक राज्य निर्वाचन आयोग में सचिव पद पर तैनात थे. कलेक्टर स्तर पर भी कई जिलों में फेरबदल किया गया है. आगर मालवा के कलेक्टर राघवेंद्र सिंह को जबलपुर का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है. इसके अलावा तीन और जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं. प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि इन तबादलों का मकसद आगामी निकाय और पंचायत चुनावों को देखते हुए प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करना है.

एमपी में 20 IPS अफसरों के तबादले, 6 रेंज के DIG, 2 जिलों के SP का ट्रांसफर, देखें लिस्ट

बड़े जिलों और संभागों में जिम्मेदारी
हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने IPS अफसरों के तबादले किए थे, जिसके बाद अब IAS अधिकारियों का यह बड़ा फेरबदल किया गया है. राजनीतिक हलकों में इसे चुनावी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है. सूत्र बताते हैं कि सरकार चाहती है कि बड़े जिलों और संभागों में जिम्मेदारी ऐसे अधिकारियों को दी जाए जिनका फील्ड अनुभव बेहतर हो और वे प्रशासनिक कामकाज में तेजी लाने में सक्षम हों. प्रदेश की नौकरशाही में हुए इस बदलाव से इंदौर, उज्जैन और जबलपुर जैसे बड़े संभागों में प्रशासनिक ढांचे की दिशा और दशा बदलने की उम्मीद जताई जा रही है.

सुदाम खाड़े इंदौर में नए कमिश्‍नर 
जनसंपर्क आयुक्त सुदाम खाड़े इंदौर संभाग के कमिश्नर बनाए गए
जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना जनसंपर्क आयुक्त होंगे
इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह उज्जैन संभाग के कमिश्नर बनाए गए
इंदौर कमिश्नर दीपक सिंह राज्य निर्वाचन आयोग में सचिव बनाए गए
अभिषेक सिंह गृह विभाग के सचिव बनाए गए
राज्य निर्वाचन आयोग में सचिव थे अभिषेक सिंह

इंदौर, जबलपुर समेत 5 ज़िलों के कलेक्टर भी बदले गए
शिवम वर्मा इंदौर के नए कलेक्टर होंगे
आगर मालवा कलेक्टर राघवेंद्र सिंह जबलपुर के कलेक्टर बनाए गए
बड़वानी कलेक्टर गुंचा सनोबर को हटाया गया
जयती सिंह बड़वानी की नई कलेक्टर होंगी
मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव आशीष तिवारी कटनी कलेक्टर बनाए गए
प्रीति यादव को आगर मालवा बनाया गया
जबलपुर नगर निगम कमिश्नर के पद पर थीं प्रीति यादव

Sumit verma

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

14 IAS अफसरों के तबादले, इंदौर-उज्जैन-जबलपुर में नए कमिश्नर, देखें लिस्‍ट

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *