मुरैना में कोर्ट से निकलते ही मां-बेटे पर हमला: ससुराल पक्ष ने हॉकी-बेसबॉल डंडों से पीटा, 9 पर केस – Morena News

मुरैना जिला न्यायालय परिसर के बाहर कोर्ट रोड पर मां-बेटे पर ससुराल पक्ष द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने हॉकी और बेसबॉल के डंडों से दोनों की जमकर मारपीट की और उन्हें गंभीर हालत में छोड़कर मौके से फरार हो

.

जानकारी के अनुसार, अंबाह के भुआपुरा निवासी सचिन राठौर (30) और उनकी मां गीता देवी वर्तमान में देहरादून (उत्तराखंड) में रहते हैं। दोनों गुरुवार को मुरैना फैमिली कोर्ट में चल रहे एक मामले की तारीख पर आए थे।

शाम करीब 5:30 बजे जब मां-बेटा न्यायालय परिसर से बाहर निकले, तभी कथित रूप से सचिन के ससुराल पक्ष के विकास राठौर, पुष्पेंद्र राठौर, सोनू राठौर, कुआंर राठौर और पांच अन्य लोगों ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने हॉकी और बेसबॉल के डंडों से दोनों की बेरहमी से पिटाई की और फिर मौके से फरार हो गए।

घायल मां

16 महीने पहले दर्ज हुआ था दहेज प्रकरण बताया जा रहा है कि सचिन राठौर की शादी करीब छह साल पहले मुरैना के सरायछोला थाना क्षेत्र के नायकपुरा निवासी चांदनी राठौर से हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है।

पिछले 16 महीनों से चांदनी अपने मायके में रह रही है और उसने सरायछोला थाने में सचिन राठौर और उनकी मां के खिलाफ दहेज प्रताड़ना (धारा 498) का मामला दर्ज कराया था। इसी प्रकरण में मां-बेटा मुरैना कोर्ट में पेशी पर आए थे।

घायल बेटा

घायल बेटा

घायलों का अस्पताल में इलाज घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने डायल-112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मां-बेटे को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

कोतवाली थाने के एसआई पवन भदौरिया ने बताया कि घायलों के बयान के आधार पर चार नामजद और पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *