Last Updated:
मऊ में रमजान के महीने में बनता है एक खास बड़ा पाव, जिसका आकार 1 से 1.5 फीट तक होता है. इसे पूरा परिवार आसानी से खा सकता है और कीमत मात्र 15 रूपए है. इस पाव की डिमांड इतनी अधिक है कि लोग इसे खरीदने के लिए एक दिन पहले ही ऑर्डर कर देते हैं.
मऊ. रमजान का महीना चल रहा है और रमजान के महीने में सुबह शाम लोग पाव की डिमांड काफी करते हैं. ऐसे में मऊ में बनने वाली एक बड़ा पाव की डिमांड काफी बढ़ गई है. इस पाव की डिमांड इतनी ज्यादा है कि एक दिन पहले ही ऑर्डर लिए जाते हैं. आईए जानते हैं किस तरीके से यह पाव बनाया जाता है जिसे खरीदने के लिए पहले ही ऑर्डर करना पड़ता है.
साल में सिर्फ रमजान के महीने बनाई जाती है पाव
लोकल 18 से बात करते हुए मोहम्मद वाहिद बताते हैं कि रमजान के महीने में पांव की बिक्री काफी अधिक होती है. ऐसे में एक बड़ा पाव बनाया जाता है जो सिर्फ रमजान के महीने में ही बनाई जाती है और इस पाव को खरीदने के लिए लोगों को पहले ही ऑर्डर देना पड़ता है. यह स्पेशल ऑर्डर पर बनाई जाती है और साल में सिर्फ रमजान के महीने में ही बनाई जाती है. हालांकि, इसका आकार इतना बड़ा होता है कि एक पाव में पूरा परिवार आसानी से खा सकता है. यही वजह है कि इस पाव को लोग रमजान के महीने में सबसे अधिक खरीदते हैं और इसका स्वाद भी हर पाव से अलग होता है.
18 इंच की गोल आकार की बनाई जाती है यह पाव
मोहम्मद वाहिद बताते हैं कि इस पाव को बनाने के लिए सबसे पहले मैदा को भिगोया जाता है, भिगोने के बाद उसे मशीन में 10 से 15 मिनट तक आसानी से फेटा जाता है. फेटने के बाद फिर इस पांव में हल्का सा चीनी मिलाकर और अच्छे से फेटा जाता है फिर बाहर निकाल कर इसे पाव का आकार दिया जाता है, जो लगभग एक से डेढ़ फीट की गोल पाव बनाई जाती है. आकार देने के बाद इस पाव पर चेरी और तिल और कुछ अन्य पदार्थ छिड़कर इसे 15 से 20 मिनट तक का फूलने के लिए छोड़ दिया जाता है. फूलने के बाद फिर इसे आंच की भट्टी पर 15 से 20 मिनट तक पकाया जाता है 15 से 20 मिनट पकाने के बाद इसे बाहर निकाला जाता है तब तक यह पाव अपनी आकार की होकर तैयार हो जाती है और अपने स्वाद को कवर कर लेती है.
मात्र ₹15 में खा सकता है पूरा परिवार
पूरी तरह से पक जाने के बाद इसे फिर बाहर निकाल कर कुछ देर तक ठंडा होने के लिए छोड़ दिया जाता है. ठंडा होने के बाद फिर इसे आसानी से पॉलिथीन में पैक कर रख दिया जाता है. इस पाव की डिमांड इतनी अधिक है कि लोग इसे इनके बैकरी से ही खरीद कर लेकर चले जाते हैं. एक से डेढ़ फीट की बिकने वाली यह भाव मात्र 15 रूपए में मिल जाती है. इतने में पूरा परिवार पाव आसानी से खा सकता है.
About the Author
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें
.