Last Updated:
MP Govt News: मध्य प्रदेश सरकार ने 2026 का शासकीय अवकाश कैलेंडर जारी किया है. वर्ष 2026 में सरकारी कार्यालय 238 दिन खुले रहेंगे और 127 दिन अवकाश रहेगा, जिसमें 52 शनिवार, 52 रविवार और 23 सार्वजनिक अवकाश शामिल हैं. 2025 की तुलना में 2026 में एक सार्वजनिक अवकाश अधिक है. सरकार ने 5-डे वर्किंग सिस्टम को बरकरार रखते हुए ड्यूटी आवर बढ़ाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है.
MP Govt News: मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 के लिए शासकीय अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है. नए कैलेंडर के अनुसार वर्ष 2026 में प्रदेश के सरकारी कार्यालय कुल 238 दिन खुले रहेंगे, जबकि 127 दिन अवकाश रहेगा. इनमें 52 शनिवार, 52 रविवार और 23 सार्वजनिक अवकाश शामिल हैं. हालांकि, इनमें से 6 सार्वजनिक अवकाश शनिवार या रविवार के दिन पड़ने के कारण कर्मचारियों को उनका अतिरिक्त लाभ नहीं मिल पाएगा. सरकार ने साफ किया है कि वर्ष 2025 की तुलना में वर्ष 2026 में एक सार्वजनिक अवकाश अधिक रहेगा. इसके बावजूद 5-डे वर्किंग सिस्टम को यथावत रखा गया है. सरकारी दफ्तरों के ड्यूटी आवर बढ़ाने के प्रस्ताव को सरकार ने खारिज कर दिया है. यह फैसला कर्मचारियों की सुविधा और कार्य-संतुलन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.
अवकाश नियमों में संशोधन
इसके साथ ही अवकाश नियमों में बड़ा संशोधन किया गया है, जो 1 जनवरी 2026 से लागू होगा. नए संशोधनों के तहत चाइल्ड केयर लीव के प्रावधानों में बदलाव किया गया है, जिससे महिला कर्मचारियों को अधिक स्पष्ट और व्यावहारिक सुविधा मिल सकेगी. वहीं, शिक्षकों के अवकाश नियमों में भी संशोधन किया गया है, ताकि शैक्षणिक सत्र और प्रशासनिक जरूरतों के बीच बेहतर तालमेल बनाया जा सके.
डिजिटल और तकनीकी सुधार
इसी क्रम में वित्त विभाग ने डिजिटल और तकनीकी सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. वित्त विभाग की वेबसाइट को अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से लैस किया जा रहा है. इस नई व्यवस्था के तहत कर्मचारियों और आम नागरिकों को उनके सवालों के तुरंत जवाब मिल सकेंगे. कर्मचारियों के भत्ते, टीए-डीए, नियम और सर्कुलर अब एआई आधारित स्मार्ट चैट-बोर्ड सिस्टम के माध्यम से उपलब्ध होंगे.
स्मार्ट चैट-बोर्ड सिस्टम की शुरुआत
वित्त विभाग ने इस स्मार्ट चैट-बोर्ड सिस्टम की शुरुआत कर दी है, जिससे बजट, वित्तीय नियमों और योजनाओं की जानकारी अब सिर्फ एक क्लिक पर मिल सकेगी. बीईएमएस पोर्टल पर डैशबोर्ड की ताजा जानकारी भी नियमित रूप से अपडेट की जाएगी, जिससे विभागीय कामकाज में पारदर्शिता बढ़ेगी. सरकार ने बताया कि एआई आधारित वेबसाइट से विभागीय फैसले तेजी से लिए जा सकेंगे और नियमों की जटिलता काफी हद तक खत्म होगी. इससे कर्मचारियों और अधिकारियों दोनों का काम आसान होगा. इसके साथ ही वित्त विभाग ने वर्ष 2026-27 से 2028-29 तक के रोलिंग बजट की तैयारी भी शुरू कर दी है. नए डिजिटल सिस्टम के जरिए बजट निर्माण और निगरानी प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने का लक्ष्य रखा गया है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
.