खंडवा में डिलीवरी ब्वॉय ने इयरफोन लगाकर फांसी लगाई: परिजन बोले- रात 11 बजे घर लौटा था; पिता लकवाग्रस्त, इकलौता बेटा था – Khandwa News

कान में ब्लूटूथ इयरफोन लगाकर एक युवक फांसी के फंदे पर लटक गया। वह ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के लिए डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था। ड्यूटी खत्म होने के बाद देर रात वह घर लौटा था। आज रविवार सुबह परिजन ने उसे कमरे में फांसी पर लटका देखा। मामले की सूचना पुलिस को

.

मामला खंडवा जिले के मूंदी नगर के घोड़ाघाट क्षेत्र का है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय नारायण वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, मृतक नारायण के पिता हुकुम वर्मा लकवाग्रस्त है। नारायण की शादी नहीं हुई थी। वह उनकी इकलौती संतान होकर देखभाल में लगा था। कुछ सालों से वह बीड़ रोड़ स्थित एक सेंटर पर नौकरी करता था, जहां से ऑनलाइन ऑर्डर पर आने वाले सामान को ग्राहकों के घर जाकर डिलीवरी करता था।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और शव बरामद किया।

मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला मृतक नारायण अपने काम से रोजाना की तरह शनिवार को भी रात 11 बजे घर आया था। आज (रविवार) सुबह परिजन ने देखा कि घर के बीच वाले कमरे में नारायण पंखे पर फांसी के फंदे से लटका हुआ हैं। तब घर में हाहाकार मच गया।

मोहल्ले वाले पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसआई उमेश लाखरे व एएसआई एसएस मुजाल्दे ने पंचनामा बनाया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। एसआई लाखरे के अनुसार, मौके पर पुलिस को किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है।

.

डिलीवरी ब्वॉय ने ब्लूटूथ इयरफोन लगाए फांसी लगाकर जान दी
परिजन को नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *