जबलपुर में बैंक लूट के 4 आरोपी पकड़ाए: इसाफ बैंक से 14 किलो सोना और 5 लाख रुपए लूटकर हुए थे फरार – Jabalpur News

जबलपुर के सिहोरा में हुई बैंक लूट के 4 आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि अभी कुछ आरोपी और गोल्ड की रिकवरी बाकी है।

.

दरअसल, 11 अगस्त को सुबह 9 बजे 2 बाइक पर सवार होकर आए 5 लुटेरे इसाफ स्माॅल फाइनेंस बैंक पहुंचे थे। यहां कट्टे की नोक पर 14 किलो 875 ग्राम सोना सहित 5 लाख 8 हजार रुपए नकद पर लूटकर फरार हो गए थे। घटना के बाद रेंज आईजी प्रमोद मिश्रा ने आरोपियों पर 30 हजार का इनाम घोषित किया था।

लूट के दौरान एक महिला कर्मचारी को दो बदमाश स्ट्रॉन्ग रूम की ओर ले जाते दिखाई दिए थे।

इन चार आरोपियों को किया गिरफ्तार पुलिस ने 4 आरोपियों रहीस, हेमराज, विकास चक्रवर्ती और सोनू बर्मन को पकड़ा है। इनमें रहीस और हेमराज उड़ना पाटन के निवासी हैं। जबकि विकास दमोह रहता है। वहीं, साेनू इंद्राना से है।

इन सभी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट का प्लान बनाया। एक सप्ताह तक रेकी की। फिर हथियार लेकर बैंक में घुसे और फिर महज 20 मिनट के भीतर साढ़े 14 करोड़ रुपए का सोना और 5 लाख से अधिक रुपए लेकर फरार हो गए।

रहीस सिंह कुछ माह पहले ही उड़ीसा की जेल से छूटकर जमानत पर जबलपुर आया था। उसने यह प्लान बनाया था। किसी को शक ना हो इसके लिए उसने बिहार के कुछ बदमाशों को भी इसमें शामिल किया।

वहीं, पाटन के अपने साथी हेमराज उर्फ बबलू के अलावा विकास और सोनू को भी शामिल किया। बताया जाता है कि रहीस ने सारा सोना बिहार निवासी अपने साथियों को दे दिया है, जबकि करीब डेढ़ लाख रुपए अपने पास रख लिए थे। इनका प्लान था कि सोना लेकर कुछ लोग बिहार में छिपे रहेंगे। मौका पाकर बिहार जाएंगे और वहां बंटवारा कर लेंगे।

वारदात के बार दमोह भाग गए थे आरोपी एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने डकैतों की गिरफ्तारी कर खुलासा किया और बताया कि सीसीटीवी से पता चला कि सभी आरोपी इंद्राना कस्बे में एक किराये का मकान लेकर एक सप्ताह से थे। वारदात के बाद सभी लोग दमोह भाग गए थे। रविवार को 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी भी जल्द ही गिरफ्त में होंगे।

यह खबर भी पढ़ें… जबलपुर की बैंक लूट में बिहार गैंग पर शक

लूट के 2 CCTV सामने आए हैं। एक में लुटेरे आते हुए और दूसरे में भागते हुए नजर आ रहे हैं।

लूट के 2 CCTV सामने आए हैं। एक में लुटेरे आते हुए और दूसरे में भागते हुए नजर आ रहे हैं।

जबलपुर के इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में 11 अगस्त को हुई लूट में बिहार की गैंग का हाथ हो सकता है। इस लूट का पैटर्न भी देश के विभिन्न राज्यों में हुई लूट जैसा ही है। वहां भी लुटेरों ने गोल्ड लोन वाली बैंकों को सुबह-सुबह टारगेट किया था। सी अंदाज में बैंक पहुंचे और कुछ ही देर में सोना और नकदी लेकर फरार हो गए। पूरी खबर यहां पढ़ें…

बैंक से 14 करोड़ का सोना, 5 लाख कैश लूटा

लुटेरों ने 15 मिनट में वारदात की और फरार हो गए। सीसीटीवी में चार बदमाश नजर आ रहे हैं। बाकी बाहर पहरा दे रहे थे।

लुटेरों ने 15 मिनट में वारदात की और फरार हो गए। सीसीटीवी में चार बदमाश नजर आ रहे हैं। बाकी बाहर पहरा दे रहे थे।

लुटेरों ने 15 मिनट में वारदात की और फरार हो गए। सीसीटीवी में चार बदमाश नजर आ रहे हैं। बाकी बाहर पहरा दे रहे थे। जबलपुर से 50 किलोमीटर दूर खितौला इलाके में हथियारबंद बदमाशों ने सोमवार सुबह करीब 9 बजे बैंक लूट लिया। लुटेरों ने बैंक कर्मचारियों को कट्‌टा दिखाकर धमकाया। फिर 15 मिनट में 14 किलो 800 ग्राम सोना और 5 लाख 70 हजार रुपए नकद लेकर भाग निकले। पूरी खबर यहां पढ़ें..

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *