Last Updated:
Indore News: इंदौर के मास्टर प्लान 2021 के मुताबिक, मधुमिलन चौराहे से छावनी होकर जगन्नाथ धर्मशाला तक जाने वाली इस करीब 870 मीटर लंबी सड़क की चौड़ाई 80 फीट तय की गई थी. इस पर काम शुरू हो गया था, पर विरोध शुरू हो गया, क्योंकि मकान तोड़ने पड़ते. अब 70 फीट का प्रस्ताव दिया गया है. जानें पूरा मांजरा…
Indore News: इंदौर का छावनी इलाका अपनी पुरानी बसाहट और व्यापारिक रौनक के लिए जाना जाता है. खेरची व्यापार का यह एक बड़ा केंद्र है. लेकिन, मधुमिलन से छावनी तक की सड़क को अब चौड़ा किया जा रहा है, क्योंकि यहां जाम लगा रहता है, जिससे राहगीरों को बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता है. मास्टर प्लान के तहत अब नगर निगम इस सड़क को 70 फीट बनाने जा रहा है. इस वजह से यहां तमाम मकान 6-7 फीट तक टूटेंगे. इसके लिए निगम ने नोटिस भी तैयार कर लिया है. मंजूरी का इंतजार है. वहीं, रहवासियों का मानना है कि 60 फीट रोड भी काफी है.
80 या 70 फीट करने की जरूरत नहीं
व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत मथुरावाला ने लोकल 18 को बताया, यहां जाम लगने की मुख्य वजह छावनी चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल का न होना और यातायात विभाग की लापरवाही है. सियागंज से लेकर दवा बाजार के लोडिंग वाहन भी यहीं से गुजरते हैं, जबकि स्कूलों की बसे भी यहां से जाती हैं. अगर चौराहा व्यवस्थित हो जाए तो यह जाम लगना बंद हो जाएगा. शहर के व्यस्ततम इलाके जैसे जवाहर मार्ग, एमजी रोड, जेल रोड की सड़कें केवल 55-60 फीट चौड़ी हैं, जबकि वहां पर यहां से कई गुना ज्यादा ट्रैफिक दबाव है. ऐसे हमें भी केवल 60 फीट सड़क से काम चल जाएगा 80 या 70 फीट बनाने की जरूरत नहीं है.
200 साल पुराने घर टूटेंगे
आगे कहा, 60 फीट सड़क पर बीच में डिवाइडर बना दिया जाए तो सारी समस्या सुलझ जाएगी. साथ ही यहां कई लोगों के घर 200 साल पुराने हैं, 70 फीट रोड बनाते हैं तो आधे से ज्यादा हिस्सा इसमें चला जाएगा, जबकि यह सारे ही मकान रजिस्ट्री वाले हैं.
ये था नगर निगम का प्लान
दरअसल, इंदौर के मास्टर प्लान 2021 के मुताबिक, मधुमिलन चौराहे से छावनी होकर जगन्नाथ धर्मशाला तक जाने वाली इस करीब 870 मीटर लंबी सड़क की चौड़ाई 80 फीट तय की गई थी, नगर निगम का कहना है कि 80 फीट चौड़ी सड़क बनने से सियागंज, छावनी और चिड़ियाघर की तरफ जाने वाला ट्रैफिक सुगम हो जाएगा. निगम ने इसी आधार पर सेंट्रल लाइन डालकर बाधक निर्माणों पर निशान लगाए थे.
इस प्रस्ताव को मंजूरी का इंतजार
वहीं, व्यापारियों ने जब इसका विरोध किया और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की तो उसके बाद बीच का रास्ता निकालने के लिए मुख्यमंत्री के सामने इस सड़क को 70 फीट चौड़ा करने का प्रस्ताव रखा गया. इसके लिए ड्राफ्ट ए नोटिस भी तैयार कर लिया गए हैं, केवल मंजूरी का इंतजार है. अगर ऐसा होता है तो फिर से नए सिरे से नाप की जाएगी और घरों पर निशान लगाए जाएंगे. ऐसे में मौजूदा निर्माण में 5-7 फीट तक का ही लोगों को ढांचा तोड़ना होगा.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
.