इंदौर में कार सवार युवक से मारपीट: रुपए देने से मना करने पर चार आरोपी ने पीटा; कार में भी तोड़फोड़ की, सभी हिरासत में – Indore News


इंदौर के लसूड़िया इलाके में खालसा चौक पर रविवार रात चार लड़कों ने कार सवार एक युवक के साथ बुरी तरह मारपीट की। इस मामले में लसूड़िया पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही आरोपियों को पकड़ लिया है। आरोपियों ने रुपए की मांग को लेकर युवक को लकड़ी और पत्थरों से बेरहमी से पीटा था, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। एडिशनल डीसीपी जोन-2 अमरेंद्र सिंह के मुताबिक, विशेष पुत्र विजय खेडकर, निवासी स्कीम नंबर 78, विजयनगर ने शिकायत में बताया कि रात करीब 2:30 बजे वह अपने साथियों के साथ कार से जा रहे थे। खालसा चौक के पास वे टॉयलेट लिए रुके। तभी वहां राम चौहान निवासी परदेशीपुरा, दीपांश और अमन आकर खड़े हो गए। आरोपी नशे में दिख रहे थे। उन्होंने पहले कपड़ों की तलाशी ली, फिर शराब के लिए रुपए मांगने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने अपशब्द कहे, मारपीट की और विजय की कार में तोड़फोड़ कर मौके से फरार हो गए। पीड़ित युवकों ने डायल 112 पर सूचना दी। रात में एफआरवी-16 में तैनात आरक्षक नरेंद्र मंडेलिया और राधेश्याम कुशवाह गश्त के दौरान मौके पर पहुंचे। इसके बाद स्कीम 136 रोड पर तीन-चार युवक पुलिस वाहन को देखकर भागने लगे। पीछा करने पर वे निर्वाणा हॉस्पिटल के आगे एक निर्माणाधीन मकान में छिपे मिले। भागते समय गिरने से आरोपी घायल भी हो गए। विशेष की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 119(1), 115(2), 296(ए), 351(3), 324(4) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया गया है। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *