इंदौर में महिला रिसर्चर को बच्चा चोर समझकर पीटा; FIR: कहा- दवाई खरीदने जा रही थी, झूठा आरोप लगाकर वायरल कर दिया वीडियो – Indore News


इंदौर के एमआईजी इलाके में एक रिसर्चर महिला को बच्चा चोर समझकर लोगों ने पीट दिया। आरोपियों ने महिला का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में पीड़िता ने एमआईजी थाने पहुंचकर दो महिलाओं समेत अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। एमआईजी पुलिस ने नेहरू नगर निवासी 34 वर्षीय महिला की शिकायत पर कलाबाई कौशल निवासी एमआईजी कॉलोनी, खुशी कौशल सहित अन्य लोगों के खिलाफ झूठा आरोप लगाकर मारपीट करने का मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने इस घटना को लेकर एक वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। देखें तस्वीरें… महिलाओं ने रोका और आरोप लगा दिया महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि वह दवाई लेने जा रही थी। इसी दौरान कुछ महिलाओं ने उसे रोका और वहां से गुजरने का कारण पूछा। जब उसने दवाई लेने की बात कही, तो उस पर बच्चा चोर होने का आरोप लगा दिया गया। इसके बाद एक्टिवा पर सवार तीन अन्य लोग मौके पर पहुंचे और उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोपियों ने उसे पीटते हुए थाने तक ले गए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसका फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे उसे गहरा मानसिक आघात पहुंचा। बाद में वह सामाजिक लोगों से संपर्क कर दोबारा थाने पहुंची, जहां उसकी शिकायत पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ विधिसंगत कार्रवाई की जा रही है। कमिश्नर ने जारी की एडवाइजरी बच्चा चोरी की अफवाहों को लेकर इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा है कि इस तरह की अफवाह फैलाने और वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *