गुना में कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने किया ध्वजारोहण: तिरंगा रंग का साफा बांधकर पहुंचे; परेड की सलामी लेकर तिरंगे रंगे के गुब्बारे आसमान में छोड़े – Guna News

ध्वजारोहण करते मुख्य अतिथि कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल परेड ग्राउंड पर मुख्य समारोह शुरू हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद तिरंगे के रंग के गुब्बारे आसमान में छोड़े। उन्होंने परेड की सलामी ली।

.

बता दें कि स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम परेड ग्राउंड पर आयोजित किया जा रहा है। मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले गुरुवार दोपहर शहर में डेढ़ घंटे तक तेज बारिश हुई थी। डेढ़ घंटे में सवा इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। इससे कार्यक्रम की तैयारियों पर फर्क पड़ा था।

परेड की सलामी के बाद मुख्यमंत्री का भाषण सुनाया गया। ग्राउंड के चारों कोनों ने चार बड़ी स्क्रीन लगाई गई थीं, जिस पर वहां मौजूद नागरिकों ने सीएम डॉ मोहन यादव का संबोधन सुना। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित नागरिक।

परेड का निरीक्षण करते कलेक्टर।

परेड का निरीक्षण करते कलेक्टर।

इससे पहले कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता दिवस के लिए कलेक्ट्रेट को तिरंगे रंग की आकर्षक रौशनी से सजाया गया था। ADM अखिलेश जैन, जिला पंचायत CEO अभिषेक शर्मा सहित जिलाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान कलेक्ट्रेट के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर तिरंगे रंग का साफा बांधकर पहुंचे।

कलेक्ट्रेट कार्यालय में ध्वजारोहण करते कलेक्टर।

कलेक्ट्रेट कार्यालय में ध्वजारोहण करते कलेक्टर।

कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल तिरंगा रंग का साफा बांधकर पहुंचे।

कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल तिरंगा रंग का साफा बांधकर पहुंचे।

।।।।

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *