जिले के कैंट इलाके से नाबालिग के अपहरण के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। उसने नाबालिग के साथ गलत काम भी किया। पुलिस ने नाबालिग को इंदौर से बरामद किया है।
.
कैंट पुलिस ने बताया कि SP अंकित सोनी के निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में नाबालिग बालक-बालिकाओं पर घटित अपराधों के मामले में कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में ASP मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन और सीएसपी प्रियंका मिश्रा के नेतृत्व में कैंट थाना प्रभारी TI अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में कार्रवाई करते हुए उससे दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है।
3 जुलाई को घर से किसी काम का बोलकर निकली थी मिली जानकारी के अनुसार 4 जुलाई को एक पिता की ओर से कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। उन्होंने बताया था कि उनकी 17 वर्षीय नाबालिग 3 जुलाई को घर से किसी काम का बोलकर गई थी। वह काफी देर तक वापस नहीं आई, तो उसकी तलाश शुरू की। उसे कई जगह तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
नाबालिग की तलाश में पुलिस ने अपना मुखबिर जाल बिछाकर विभिन्न तकनीकी संसाधनों की मदद से उसे खोजने के प्रयास किये गए। इसी दौरान पता चला कि नाबालिग इंदौर में है। जानकारी लगते ही कैंट थाने से पुलिस की एक टीम इंदौर के लिये रवाना हुई। टीम द्वारा संकलित जानकारी के आधार पर इंदौर में नाबालिग की तलाश की गई। इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र से उसे बरामद कर लिया गया।
बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया साथ ही उसका अपहरण करने वाले अमित ओझा को भी अभिरक्षा में लेकर गुना आए। नाबालिग ने अपने कथनों में बताया कि अमित ओझा के द्वारा उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। उसने उसके साथ गलत काम भी किया। उसके बयानों पर पुलिस ने आरोपी अमित ओझा के विरूद्ध रेप और पॉक्सो एक्ट की धाराओं का इजाफा किया। साथ ही अमित ओझा को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कैंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी TI अनूप कुमार भार्गव, SI रसना राजावत, ज्योति राजपूत, ASI गिर्राज जाटव, आरक्षक माखन चौधरी, अर्जुन यादव, महिला आरक्षक प्रीति राठौर, रामकुमारी की भूमिका रही।
.